×

ताबड़तोड़ पत्थर राम मंदिर पर चंदा लेने वालों पर, दर्जनों लोग हुए घायल

इंदौर से भी राम मंदिर पर चंदा लेने के लिए निकली रैली पर ताबड़तोड़ पथराव हुआ। इंदौर में ये विवाद एक धार्मिक स्थल के पास से हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हुआ था। रैली पर हुए पथराव में दर्जनों लोग घायल हो गए।

Newstrack
Published on: 29 Dec 2020 11:06 AM GMT
ताबड़तोड़ पत्थर राम मंदिर पर चंदा लेने वालों पर, दर्जनों लोग हुए घायल
X
बता दें, चांदनखेड़ी गांव गौतमपुरा और सांवेर रोड पर स्थित है। सुबह के समय जब कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे, तभी वहां पुलिस बल भी मौजूद था।

इंदौर। उज्जैन से पथराव का मामला सामने आने के बाद अब इंदौर से भी राम मंदिर पर चंदा लेने के लिए निकली रैली पर ताबड़तोड़ पथराव हुआ। इंदौर में ये विवाद एक धार्मिक स्थल के पास से हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हुआ था। रैली पर हुए पथराव में दर्जनों लोग घायल हो गए। ऐसे में हालातों को देखते हुए तुरंत ही घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल उसके बाद से हालात नियंत्रण में हैं।

ये भी पढ़ें... मोदी सरकार पर बरसे सपा के राम गोविंद चौधरी, नये कृषि कानून पर नीयत साफ नहीं

रैली पर जोरदार पथराव

दरअसल इंदौर के गौतमपुरा थाना इलाके के चांदनखेड़ी गाँव में मंगलवार सुबह हिंदूवादी संगठन की रैली पर जोरदार पथराव हो गया। बताया जा रहा कि ये रैली अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए धनसंग्रह करने के लिए निकली थी।

इसके बाद रैली जब एक गांव से निकल कर दूसरे गांव जा रही थी, उसी समय दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और थोड़ी ही देर में रैली पर पथराव शुरू हो गया। फिर इस पथराव में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। इन घायलों को तत्काल उपचार के लिए रवाना किया गया और फौरन मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया।

RAM MANDIR फोटो-सोशल मीडिया

बता दें, चांदनखेड़ी गांव गौतमपुरा और सांवेर रोड पर स्थित है। सुबह के समय जब कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे, तभी वहां पुलिस बल भी मौजूद था। रैली जब एक गांव से दूसरे गाँव जा रही थी, तभी रास्ते में एक धार्मिक स्थल पास खड़े होकर कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने लगे।

ये भी पढ़ें...ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: बैंक लागू करेगा ये नया नियम, ना करें इग्नोर

कार्यकर्ता आगे भी बढ़ते जा रहे

लेकिन धीरे-धीरे कार्यकर्ता आगे भी बढ़ते जा रहे थे, लेकिन इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने मौके पर पहुँच कर विवाद शुरू कर दिया। वहीं पुलिस हालात संभाल पाती उससे पहले ही पीछे से पथराव शुरू हो गया।

जानकारी देते हुए घायल युवक भेरू चौधरी ने बताया कि पथराव करने वाले 200 से अधिक संख्या में थे। घायलों को बचाने के लिए रैली में शामिल कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंके और पुलिस ने युवकों को मौके से खदेड़ दिया।

आगे बताते हुए गांव में तनाव के हालत की जानकारी मिलते ही इंदौर डीआरपी लाइन रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी मौके पर रवाना कर दी गयी। फिर थोड़ी ही देर में वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हालत को नियंत्रण में करने जुट गए।

ये भी पढ़ें...jio दे रहा हैं जबरदस्त ऑफर ,150 रुपये से भी कम के रिचार्ज में कई फायदे

Newstrack

Newstrack

Next Story