×

इसरो अगले साल चंद्रयान-3 करेगा लांच, जानिए पहले के मुकाबले ये क्यों हैं ज्यादा खास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसरो नये साल में चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है।

Newstrack
Published on: 17 Sep 2020 7:41 AM GMT
इसरो अगले साल चंद्रयान-3 करेगा लांच, जानिए पहले के मुकाबले ये क्यों हैं ज्यादा खास
X
जो जानकारी अभी तक निकलकर बाहर आ पाई है, उसके मुताबिक इस बार चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर थोड़ा अलग भिन्न होगा।

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसरो नये साल में चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है।

इसके लिए अभी से तैयारियां जोरो –शोरों से चल रही हैं। जो जानकारी अभी तक निकलकर बाहर आ पाई है, उसके मुताबिक इस बार चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर थोड़ा अलग भिन्न होगा।

Isro चंद्रयान लांच करते इसरो की फोटो(सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…चीन ने LAC पर लगाया लाउडस्पीकर, सीमा पर बजा रहा पंजाबी गाने, जाने क्यों…

चंद्रयान 2 और चंद्रयान 3 में क्या है फर्क

पहले विक्रम लैंडर के चारों छोर पर एक-एक इंजन लगा हुआ था और ठीक उसके बीच में एक बड़ा इंजन फिट किया गया था। जबकि अब इस नये चंद्रयान-3 के साथ जो लैंडर फिट किया जाएगा उसके अंदर से बीच वाला इंजन को निकाल दिया गया है। जिसका ये फायदा होगा कि लैंडर का वजन घट जाएगा।

यहां आपको ये भी बा दें कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर में पांच इंजन (थ्रस्टर्स) लगाए गये थे जबकि अब चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में केवल चार ही इंजन फिट किये गये हैं। इस मिशन में रोवर और लैंडर जाएंगे। बताया जा रहा है कि चांद के चारों ओर घूम रहे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के साथ लैंडर-रोवर का संपर्क स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…सुशांत-दिशा का राज: सता रहा था हत्या का डर, बोले- ‘वो मुझे मार देंगे’

Isro Spacecraft इसरो स्पेसक्राफ्ट की फोटो(सोशल मीडिया)

इसरो ने बताया क्यों हटाया पांचवा इंजन

आपको बता दें कि लैंडिंग के समय चंद्रयान-2 को धूल से बचाने के लिए पांचवां इंजन लगाया गया था । ताकि उसके प्रेशर से धूल कण हट जाएं । इस बार इसरो इस बात को लेकर पुख्ता है कि धूल से कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसरो ने बताया कि उसने पांचवां इंजन इसलिए हटाया है क्योंकि अब उसकी आवश्यकता महसूस ही नहीं होगी। यही वजह है कि इस कारण से लैंडर का भार और दाम दोनों में फर्क साफ –साफ़ दिखेगा।

इसरो के साइंटिस्ट लैंडर के पैरों में भी बदलाव करना चाहते हैं। पैरों में भी बदलाव के लिए सिफारिश भी की जा चुकी है। बस अब ये देखना बाकी रह गया है कि वो किस तरह के बदलाव होंगे।

यह भी पढ़ें…कंगना ने बताया पोर्न स्टार: इस एक्ट्रेस पर भड़की, किया ये दावा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story