×

बलात्कार के आरोपी मुख्यमंत्री: अब दिया ये बड़ा बयान, कहा इसकी नहीं है जानकारी

झारखंड सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। हालांकि, उससे पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विवादों में घिरते नज़र आ रहे हैं। 2013 में हेमंत सोरेन पर लगे रेप के कथित आरोप का मामला एकबार फिर से राजनीतिक रंग लेने लगा है। भाजपा ने सीएम सोरेन से इस्तीफा की मांग करते हुए सीबीआई जांच कराने की बात कही है।

Newstrack
Published on: 20 Dec 2020 12:43 PM GMT
बलात्कार के आरोपी मुख्यमंत्री: अब दिया ये बड़ा बयान, कहा इसकी नहीं है जानकारी
X
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बंगाल को लेकर दिए गए बयान पर ममता बनर्जी ने कहा कि वह आहत हैं कि सोरेन राजनीतिक प्रयोजनों के लिए झारग्राम आए।

रांची। 29 दिसंबर को झारखंड सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। हालांकि, उससे पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विवादों में घिरते नज़र आ रहे हैं। 2013 में हेमंत सोरेन पर लगे रेप के कथित आरोप का मामला एकबार फिर से राजनीतिक रंग लेने लगा है। भाजपा ने सीएम सोरेन से इस्तीफा की मांग करते हुए सीबीआई जांच कराने की बात कही है। दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रेप मामले की जानकारी होने से इनकार किया। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा मामले पर संज्ञान लेने के सवाल पर भी उन्होने अनिभिज्ञता जताई। मुख्यमंत्री ने केवल इतना कहा कि, जिन विषयों के बारे में जानकारी नहीं है उसके बारे में क्या कहना। ये बड़े साहेब लोगों को पता होगा।

ये भी पढ़ें... झारखंड: BJP पर लगा सरकार को अस्थिर करने का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

झामुमो सांसद ने बतायी साज़िश.

राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा ने रेप के कथित आरोप को राजनीतिक साज़िश क़रार दिया है। दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, पिछले एक साल में हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य को बेहतर तरीके से चलाया। लॉकडॉन और उसके बाद की स्थितियों को संभाला।

लिहाज़ा, इससे विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। यही वजह है कि, ऐसे विषयों को उठाया जा रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि, बाबूलाल जिस महत्वकांक्षा के साथ बीजेपी में आए थे वो पूरा नहीं हुआ है।



ये भी पढ़ें...झारखंड में किसानों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन, सड़क पर उतरे वाम दल और राजद

यही कारण है कि, ऐसे मामलों को हवा दी जा रही है। सांसद विजय हांसदा ने ज़ोर देकर कहा कि, झामुमो भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहता है। पार्टी इससे पीछे नहीं हटेगी। किसी के ऊपर केस करने देने से कोई मुजरिम नहीं हो जाता है।

भाजपा ने मुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा.

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा मांगा है। साथ ही उन्होने कहा कि, खुद हेमंत सोरेन पूरे मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें।

JHARKHAND फोटो-सोशल मीडिया

दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, दुष्कर्म के आरोप के बीच कोई राज्य का मुख्यमंत्री कैसा रह सकता है। हेमंत सोरेन पर जब आरोप लगे तब भी वे मुख्यमंत्री थे और आज भी सीएम हैं। लिहाज़ा, नीति का तकाजा समझते हुए हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ये भी पढ़ें...रांचीः झारखंड में कोरोना के 196 नए केस, 288 मरीज हुए ठीक

क्या है पूरा मामला.

साल 2013 में शिकायतकर्ता मॉडल ने मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने आरोप लगाया कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 05 सितंबर 2013 को होटल ताज लैंड्स एंड में उसके साथ रेप किया। इस बाबत उसने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे के ऊपर मुक़दमा दर्ज करने की याचिका दाखिल की।

हालांकि, पीड़िता ने 30 ऑक्टूबर को अर्जी देकर शिकायत वापस ले ली। इस मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब 08 अगस्त 2020 को गुजरात जाते समय उस मॉडल का कार एक्सीडेंट कर गया। पीड़िता को लगा कि, उसका चार लोग पीछा कर रहे हैं। इस बाबत पीड़िता ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर फिर से केस दर्ज करने और सुरक्षा की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें...झारखंड सरकार की नई पहल, विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिया तोहफा

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

Newstrack

Newstrack

Next Story