×

JNU हिंसा: जानें कैसा है इस नकाब के पीछे का चेहरा, पुलिस ने की पहचान

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में पांच जनवरी की शाम हुई हिंसा के बाद नकाबपोश हमलावरों की तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें एक लड़की भी शामिल थी।

Shivani Awasthi
Published on: 13 Jan 2020 4:21 AM GMT
JNU हिंसा: जानें कैसा है इस नकाब के पीछे का चेहरा, पुलिस ने की पहचान
X

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में पांच जनवरी की शाम हुई हिंसा के बाद नकाबपोश हमलावरों की तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें एक लड़की भी शामिल थी। इस नकाबपोश लड़की की फोटो जमकर वायरल हुई लेकिन अब तक इस लड़की की पहचान न हो सकी। हालाँकि पुलिस ने हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी फोटो के साथ खुलासा भी कर दिया लेकिन नकाबपोश लड़की कौन है, ये हर कोई जानना चाहता है।

इसी कड़ी में अब दिल्ली पुलिस की ओर से गठित एसआईटी ने हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हिंसा से जुड़े वीडियो में दिखने वाली नकाबपोश लड़की की पहचान करने का दावा किया है। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि नकाबपोश युवती दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज की छात्रा है। पुलिस की पहचान के बाद अब इस आरोपी छात्रा के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी छात्र को तलब कर मामले में पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें: आंधी रात मनोज तिवारी समेत भाजपा दिग्गज पहुंचे अमित शाह के घर, ये है वजह…

किस संगठन से जुडी है नकाबपोश लड़की:

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू हिंसा से जुड़े जिन नौ लोगों के नामों का खुलासा किया उसमें एबीवीपी और वामपंथी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं शामिल है। आरोपियों में आइशी घोष समेत अन्य छात्राएं भी हैं। लेकिन हमलावर युवती कौन है और किस संगठन से संबंधित है इसके बारे में पुलिस ने पहले कोई खुलासा नहीं किया था। हालाँकि अब उसकी पहचान के साथ पुलिस उसका किस संगठन से सम्पर्क है, इसपर भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़की एबीवीपी से सम्बन्धित है।

उसका नाम कोमल शर्मा है। उसके सीनियर और सोशल मीडिया यूजरों ने भी इसकी पुष्टि की है। हालाँकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: DSP के साथ भी होगा आतंकियों जैसा व्यवहार, J&K पुलिस का बड़ा बयान

अन्य आरोपी छात्रों से क्राइम ब्रांच आज करेगी पूछताछ:

वहीं दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ के लिए 9 आरोपियों को नोटिस देकर तलब किया है। आज उनसे क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ करेगी। वहीं एसआईटी का एक दफ्तर जेएनयू कैंपस में भी खोले जाने की जानकारी मिल रही है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता का विवादित बयान, मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को दफना दूंगा

क्या है मामला:

दरअसल, दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी परिसर में 5 जनवरी की शाम कुछ नकाबपोशों ने छात्रों पर हमला कर दिया था, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। इस घटना से JNU परिसर में अफरातफरी मच गयी थी। वहीं हिंसा के बाद इसके खिलाफ देश के कई हिस्‍सों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। देश के अन्‍य शैक्षिक संस्‍थानों के छात्र भी इसमें शामिल हुए।

वहीं राजनीतिक दलों के हस्‍तक्षेप के बाद इस विवाद ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। पहले हिंदू दल के छात्रों ने इसकी जिम्मेदारी ली थी, वहीं एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया था। हालाँकि बाद में पुलिस ने जांच के दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं की फोटो जारी कर हिंसा में शामिल होने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें: इस बड़ी वजह के चलते प्रियंका गांधी ने नहीं मनाया अपना जन्मदिन

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story