×

JCB से खोदी जा रही क्रब, भारत का ऐसा होगा हाल कभी सोचा भी न था...

देशभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से खतरा टल ही नहीं रहा है। कोरोना का संक्रमण इतना भयानक होता जा रहा है कि अब जनाजों को भी कब्र के खुदन का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ वाक्या जयपुर में देखने को मिल रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 14 April 2020 2:00 PM GMT
JCB से खोदी जा रही क्रब, भारत का ऐसा होगा हाल कभी सोचा भी न था...
X
JCB से खोदी जा रही क्रब, भारत का ऐसा होगा हाल कभी सोचा भी न था...

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से खतरा टल ही नहीं रहा है। कोरोना का संक्रमण इतना भयानक होता जा रहा है कि अब जनाजों को भी कब्र के खुदन का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ वाक्या जयपुर में देखने को मिल रहा है। यहां पर कब्र खोदने वाले अब कोरोना के डर से कब्रिस्तान नहीं आना चाह रहे हैं। कब्र खोदने वालों ने खासकर कोरोना के मरीजों की कब्र खोदने से मना कर दिया है। जिसके बाद अब मृतक के परिजन को कब्र खोदने के लिए जेसीबी का इंतजाम करना पड़ रहा है। बीते पांच दिनों से ऐसा लगभग हर दिन हो रहा है। राजधानी के घाटगेट स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदने के इंतजार में हर दिन जनाजों को दफनाने के लिए लोगों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें... खत्म होती जिंदगियां: पूरी-पूरी बस्तियां तबाही की कगार पर, हालात नहीं काबू में

नहीं मिल रहे क्रब खोदने वाले

कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने भी कब्र की गहराई बढ़ाने के लिए कहा है। प्रशासन की ओर जारी निर्देश के मुताबिक, अब कब्र की गहराई कम से कम आठ फीट होनी चाहिए, वहीं इसे 11 फीट तक भी खोदा जा सकता है। हालांकि कब्र खोदने वालों के नहीं मिलने से ये परेशानी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते अब मृतकों के परिजन बेहद परेशान हो रहे हैं।

कबिस्तान में जेसीबी का इस्तेमाल

कब्र खोदने वालों के नहीं पहुंचने के कारण अब जनाजों को दफनाने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी के चलते घाटगेट कब्रिस्तान में भी जेसीबी मंगवाई गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब घाटगेट कब्रिस्तान में जेसीबी की मदद से कब्र खोदी गई हो।

जेसीबी से कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ चुके लोगों की कब्र गहरी खोदने में भी आसानी है। साथ ही ऐसे मृतकों के जनाजों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में एक अलग जगह भी तय की गई है।

ये भी पढ़ें...कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए इन दो बड़े संस्थानों ने मिलाया हाथ

प्रदेश में 48 नए केस

इसके साथ ही राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1000 की तरफ बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 48 नए केस सामने आए हैं। ये सभी केस जयपुर में पाए गए हैं। इससे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 945 तक पहुंच गई है।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 418

प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, बांसवाड़ा, कोटा और टोंक बड़े कोरोना हॉट स्पॉट बने हुए हैं। कोरोना से प्रदेश में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इलाज के बाद 133 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है। इनमें से 63 लोगों को डिस्चार्ज करके घर भेजा जा चुका है।

बता दें कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एसीएस रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 45 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी पॉजिटिव जयपुर में पाए गए हैं। मंगलवार को आए नए मामलों के बाद जयपुर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 418 हो गई है। वहीं जोधपुर में भी 136 पॉजिटिव केस हैं। इनमें 54 पॉजिटिव केस पिछले दिनों ईरान से एयरलिफ्ट कर लाए गए भारतीयों के हैं। जिनको आइसोलेशन में रखा गया था।

ये भी पढ़ें...यूपी के सभी बार्डरों पर कड़ी निगरानी, 17 आईजी व डीआईजी कर रहे है कैम्प

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story