×

कानपुर में मामा के घर भी गई थीं कनिका कपूर, लोगों के साथ खूब खिंचवाई सेल्फी

मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉसिटिव होने बाद चारो ओर हड़कंप मच गया है। कनिका कपूर को लखनऊ के SGPGI के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बता दें कि कनिका कपूर 14 मार्च को लखनऊ आई थीं। इससे पहले कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में भी अपने मामा के घर गई थीं।

Ashiki
Published on: 20 March 2020 12:46 PM GMT
कानपुर में मामा के घर भी गई थीं कनिका कपूर, लोगों के साथ खूब खिंचवाई सेल्फी
X

लखनऊ: मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉसिटिव होने बाद चारो ओर हड़कंप मच गया है। कनिका कपूर को लखनऊ के SGPGI के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बता दें कि कनिका कपूर 14 मार्च को लखनऊ आई थीं। इससे पहले कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में भी अपने मामा के घर गई थीं। लंदन से लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर कई पार्टी में भी शामिल हुई थीं। इन पार्टी में कई नेता, मंत्री, ब्यूरोक्रेट, और नामी-गिरामी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। यहां तक कि इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह भी पहुंचे थे। साथ ही यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे ये दिग्गज नेता, अब खुद को किया आइसोलेट

कई पार्टियों में शामिल हुई कनिका-

बता दें कि कनिका कूपर पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। इसमें कई नेता, मंत्री बड़े आईएएस शामिल थे। पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यन्त सिंह भी शामिल हुए। इसके बाद दुष्यन्त सिंह लोकसभा भी पहुंचे थे। पार्टी में कनिका ने कइयों के साथ सेल्फी खिंचवाई, हैंडशेक किया।

ये भी पढ़ें: सामने आए कोरोना के नए लक्षण, जर्मनी का दावा अगले 2 साल तक रह सकता है संकट

कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप-

कनिका में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया है। कनिका जिन पार्टीज में शामिल हुईं, उनमे सैंकड़ों लोग शामिल हुए। कनिका लंदन से दिल्ली फिर लखनऊ आई थीं। 14 से 16 मार्च तक कनिका एक होटल में भी रुकी। उनके साथ फ्लाइट में कौन कौन था, पार्टीज में कौन था, कनिका किस-किस से मिली इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि कनिका कपुर के अलावा राजधानी लखनऊ में कोरोना के 3 और मामले आये हैं। ये तीनों एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि KGMU के जिस डॉक्टर में कोरोना पॉजिटिव मिला था, ये तीनों उसके संपर्क के हैं। इस तरह यूपी में अब कोरोना के 23 केस हो गए हैं। वहीँ देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या अब लगभग दो सौ के पार पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से जयपुर तक घुमता रहा कोरोना पॉजिटिव कपल, मचा हडकंप

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story