×

केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की कुंडली, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। इस सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत पांच मंत्री करोड़पति हैं जबकि दो मंत्री लखपति हैं। कुल मिलाकर दिल्ली के नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की औसत संपत्ति 8.95 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Dharmendra kumar
Published on: 17 Feb 2020 4:10 PM GMT
केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की कुंडली, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति
X

नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। इस सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत पांच मंत्री करोड़पति हैं जबकि दो मंत्री लखपति हैं। कुल मिलाकर दिल्ली के नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की औसत संपत्ति 8.95 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

केजरीवाल मंत्रिमंडल की औसत आयु 47.2 वर्ष है। 7 में से 1 मंत्री की उम्र 40 साल से कम है तो तीन मंत्रियों की उम्र 40 साल से अधिक और केवल 3 की आयु 50 साल से ज्यादा है। तो वहीं 4 मंत्रियों ने बताया है कि उन पर आपराधिक मामला दर्ज है, तो तीन ने जानकारी दी है कि उन गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है।

दिल्ली में विधानसभा की कुल क्षमता के 10 प्रतिशत ही विधायक मंत्री बन सकते हैं। इसके मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंत्रियों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत सात हो सकती है, क्योंकि विधानसभा में 70 सीटें हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान के बाद 11 फरवरी को चुनाव परिणाम आए थे।

यह भी पढ़ें...निर्भया के दोषियों का तीसरा डेथ वांरट जारी: इस दिन दी जाएगी फांसी

इन नतीजों में सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी (आप) ने 62 सीटें जीती हैं और बीजेपी को सिर्फ आठ सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं 15 साल तक दिल्ली में सरकार चलाने वाली कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। दिल्ली के नए मंत्रिमंडल ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सतेंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत हैं।

यह भी पढ़ें...Newstrack की खबर पर लगी मुहर, BJP में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

दिल्ली सरकार में सबसे अमीर मंत्री नजफगढ़ से विधायक 45 वर्षीय कैलाश गहलोत हैं और सबसे कम संपत्ति गोपाल राय के पास है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक गहलोत ने 46.07 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी है। इनके बाद संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर शकूर बस्ती से विधायक 55 वर्षीय सत्येंद्र जैन हैं। उन्होंने 8.07 करोड़ रुपए की अपनी संपत्ति बताई है। तीसरे स्थान पर 51 वर्षीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। उनके पास 3.44 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें...कोरोना वायरस की 40 साल पहले हो गई थी भविष्यवाणी! चीन का ये झूठ आया सामने

सीमापुरी (सुरक्षित) सीट से विधायक 51 वर्षीय राजेन्द्र पाल गौतम के पास 1.88 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बल्लीमारान से विधायक 38 साल के इमरान हुसैन ने 1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है। आप सरकार में नंबर दो माने जाने वाले सिसोदिया और बाबरपुर से विधायक गोपाल राय लखपति हैं। 44 वर्षीय गोपाल राय के पास 90.01 लाख रुपए की संपत्ति है तो पटपड़गंज से विधायक 47 वर्षीय सिसोदिया के पास 93 लाख की संपत्ति है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story