×

इंसाफ की गुहार पर पंचायत से मिली सजा, महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एससी एम तमिल वानन ने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले के लिए सुपर विजन के लिए एसडीपीओ को निर्देश दिये गये है।

Aditya Mishra
Published on: 25 Aug 2019 12:15 PM GMT
इंसाफ की गुहार पर पंचायत से मिली सजा, महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया
X

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में एक महिला को अपने भतीजे पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाना महंगा पड़ गया। पंचायत ने पीड़ित महिला को इंसाफ देने के बजाए उल्टे उसे ही निर्वस्त्र कर और बाल काट कर घुमाने का तुगलकी फरमान सुना दिया।

पीड़ित महिला की माने तो पिछले 3 महीने से पति की गैरमौजूदगी में उसका भतीजा लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और जब यह बात उसने लोगों को बताई तो उस पर ही सारा आरोप लगाकर पंचायत में उसे निर्वस्त्र कर उस से बाल काट कर उसे सजा दी गई।

ये भी पढ़ें...कश्मीर का हाल: जाने आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में क्या चल रहा है

महिला के पति की बातों को पंचायत ने किया अनसुना

फिलहाल पंचायत के इस तुगलकी फरमान और सजा के बाद पीड़ित महिला और उसका पूरा परिवार सकते में है। जिस दिन महिलाओं की भरी पंचायत में इस महिला को सजा सुनाई गई।

उसके एक दिन पहले ही इसका पति घर वापस आया था और उसे इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं था।

हालांकि जब उसकी पत्नी को महिलाओं के कथित पंचायत में घर से ले जाया जा रहा था तो उसने रोकने का प्रयास भी किया लेकिन उसका सुनने वाला कोई नहीं था।

ये भी पढ़ें...अरुण जेटली पर खुलासा! जयराम रमेश ने बताई ये खास बात

क्या कहती है पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एससी एम तमिल वानन ने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले के लिए सुपर विजन के लिए एसडीपीओ को निर्देश दिये गये है।

इस महिला के साथ हुए अमानवीय व्यवहार से पंचायत के मुखिया राजीव पांडे भी हैरान है। मुखिया राजीव पांडे की माने तो कुछ लोगों के इशारे पर ग्राम पंचायत से अलग महिलाओं ने एक पंचायत बुलाकर इस महिला को इस तरह की सजा सुनाई है जो कहीं से तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने कहा इस सजा सुनाने के लिए न्यायालय हैं ना की इस तरह की पंचायत और कोई समूह।

ये भी पढ़ें...AIIMS में जेटली का जादू: अपने वेतन से मरीजों के लिए किया ये नेक काम

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story