×

लॉकडाउन के चलते फंसा युवक, परिजनों ने हालत देखी तो रह गए दंग

लॉकडाउन के चलते मजदूर अपने राज्यों से दूर किसी अन्य राज्य या इलाकों में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान यातायात बंद होने की वजह से वो अपने घरों को वापस नहीं लौट पा रहे हैं।

Shreya
Published on: 23 April 2020 7:24 AM GMT
लॉकडाउन के चलते फंसा युवक, परिजनों ने हालत देखी तो रह गए दंग
X

अहमदाबाद: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। ऐसे में कई लोग और मजदूर अपने राज्यों से दूर किसी अन्य राज्य या इलाकों में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान यातायात बंद होने की वजह से वो अपने घरों को वापस नहीं लौट पा रहे हैं।

लॉकडाउन के चलते अहमदाबाद में फंसा 19 वर्षीय मजदूर

इस बीच गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, झारखंड का निवासी एक मजदूर अहमदाबाद में लॉकडाउन के चलते फंस गया। लेकिन उसके परिवाल वालों को उसके बारे में कोई सूचना नहीं थी। लेकिन जब मजदूर ने परिवावालों को वीडियो कॉल किया तो उसके परिवार वाले उसे देख दंग रह गए। मजदूर का नाम परवेज अंसारी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दीपिका और WHO: अब टल गई बातचीत, मेंटल हेल्थ पर होने वाली थी चर्चा

वीडियो कॉल करने पर परिजनों को पता चली हालत

19 वर्षीय परवेज बुखार और खांसी से रविवार की सुबह तड़प रहा था। जिसके बाद उसने रांची में रहने वाले अपने परिजनों को वीडियो कॉल किया। परिवार वालों ने जब उसकी स्थिति देखी तो वो दंग रह गए। परवेज का वजन काफी घट गया था और वो ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। उसकी इस हालत को देश परिजनों ने परवेज की वीडियो बनाने को कहा ताकि उसकी मदद की जा सके। इसके बाद परवेज की वीडियो को, जिसमें वो कह रहा था कि मुझे घर पहुंचा दीजिए, मेरी हालत बहुत खराब है, झारखंड के ओएसडी भोर सिंह यादव को भेज दिया गया।

डॉक्टर ने हॉस्पिटल में किया एडमिट

झारखंड के ओएसडी भोर सिंह यादव ने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि वो काफी कमजोर लग रहा था। ऐसे में हमने अहमदाबाद पुलिस की सहायता ली, ताकि उसे बचाया जा सके। उसके घर फिर एक टीम पहुंची, जिन्होंने परवेजको देखा तो वो कई दिनो से बीमार लग रहा था। उसके पड़ोसियों ने बताया कि वो परवेज को खाना दिया करते थे लेकिन वो इतना बीमार था कि कुछ खा नहीं पाता था। बाद में परवेज को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

यह भी पढ़ें: भूल जाओ क्रिकेट: मैच को लेकर हुआ ये बड़ा एलान, खेल प्रेमियों के लिए बुरी खबर

टीबी से जूझ रहा था परवेज

हॉस्पिटल ले जाने पर पता चला कि परवेज को टीबी की बीमारी थी। इसके साथ ही उसकी किडनी भी फेल हो चुकी थी। जांच होने के बाद टेस्ट में पता चला कि उसे कोरोना नहीं है। अहमदाबाद में परवेज जिस कॉलोनी में रहता था वहां पर लगभग सन्नाटा था। यहां रहने वाले लगभर सारे मजदूर वहां से जा चुके थे।

डेढ़ साल पहले आया था अहमदाबाद

19 वर्षीय परवेज अंसारी के परिवार वालों ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहल अहमदाबाद गया था। यहां पर वो एक पैकेजिंग कंपनी में काम किया करता था। उसके बड़े भाई ने बताया कि जब वो घर से गया था तो पूरी तरह से ठीक था। उसने 20 मार्च के आसपास बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है, तो हमने उसे वापस आने को कहा। जिस पर परवेज ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं है मोबाइल बैंकिंग से कुछ पैसे भेज दिए। लेकिन बाद में लॉकडाउन के चलते वो वापस नहीं आ सका।

यह भी पढ़ें: फर्ज पर कर दी जान कुर्बान, दो रुपया डॉक्टर कोरोना पीड़ितों के रेड जोन में थे एक्टिव

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story