×

राम मंदिर अभियान के बाद विश्व हिंदू परिषद का अब ये है प्लान

सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम फैसले के बाद विश्व हिंदू परिषद जल्द ही मूल एजेंडे घर वापसी अभियान पर नए सिरे से जुटेगी।  बता दें कि विश्व हिंदू परिषद, राम मंदिर पर फैसला आने से पहले जनता के मध्य विशेष अभियान संचालित करके संवाद स्थापित करता था।

Harsh Pandey
Published on: 13 Nov 2019 10:34 AM GMT
राम मंदिर अभियान के बाद विश्व हिंदू परिषद का अब ये है प्लान
X

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम फैसले के बाद विश्व हिंदू परिषद जल्द ही मूल एजेंडे घर वापसी अभियान पर नए सिरे से जुटेगी। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद, राम मंदिर पर फैसला आने से पहले जनता के मध्य विशेष अभियान संचालित करके संवाद स्थापित करता था।

VHP के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा...

यह भी पढ़ें. 10 करोड़ की होगी मौत! भारत-पाकिस्तान में अगर हुआ ऐसा, बहुत घातक होंगे अंजाम

विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने बताया कि विहिप की स्थापना का मूल उद्देश्य ही परावर्तन (घर वापसी) था। इसके अलावा विहिप ने अयोध्या विवाद में मिली जीत के बहाने व्यापक अभियान चलाने की तैयारी भी की है।

इसके तहत राम मंदिर के निर्माण के पहले दिन कार सेवा कराने की योजना पर व्यापक विचार विमर्श हो रहा है।

यह भी पढ़ें. वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर बना राम मंदिर ट्रस्ट का खाका

राय ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन विहिप के लिए एक पड़ाव था, उसकी मंजिल हिंदुत्व को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है। संस्था की स्थापना का मूल उद्देश्य घर वापसी था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब जबकि राम मंदिर की लड़ाई विहिप ने जीत ली है तब यह संस्था नए सिरे और पूरी ताकत से देश भर में घर वापसी अभियान शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें. रामलला कमाते हैं दिन के ₹1000, सरकार बढ़ा सकती है सैलरी

सनातन धर्म...

इस दौरान राय ने स्पष्ट किया कि विहिप का दूसरे मत या धर्म को मानने या सनातन धर्म के अतिरिक्त अन्य पूजा पद्घति का विरोध नहीं है। जो हिंदू नहीं हैं, वो अपनी इच्छा और मत के अनुसार धार्मिक रास्ता अपनाए रख सकते हैं।

हिंदुत्व संस्कृति-सभ्यता...

साथ ही साथ विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि ऐसे लोगों भी हिंदुत्व संस्कृति-सभ्यता का सम्मान करना होगा। यह मानना होगा कि राम उनके भी पूर्वज थे, क्योंकि पांच से छह सौ साल पहले यहां कोई अन्य धर्म प्रभाव में था ही नहीं।

देशव्यापी संपर्क अभियान...

यह भी पढ़ें. जहरीली हवा में जी रहे आप, बचने के लिए करें ये उपाय

अयोध्या विवाद में सफलता के बाद राम मंदिर निर्माण के बहाने विहिप की योजना व्यापक देशव्यापी संपर्क अभियान चलाने की है। इस अभियान के तहत विहिप जहां मंदिर के लिए चंदा के जरिये धन जुटाएगी, वहीं नए मंदिर के शिलान्यास के दिन कार सेवा कराने पर भी संगठन में जबर्दस्त मंथन हो रहा है।

विहिप ने बताया...

बताते चलें कि विहिप सूत्रों के हवाले सेखबर है कि विहिप, योजना कम से कम उन पौने तीन लाख गांवों तक पहुंचने की है, जिन गांवों ने मंदिर अभियान के दौरान शिलापूजन अभियान में उपस्थति दर्ज कराई थी। इस दौरान 6.70 करोड़ लोगों से प्रति व्यक्ति सवा रुपये के चंदे से 8.25 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

यह भी पढ़ें. मोदी का मिशन Apple! अब दुनिया चखेगी कश्मीरी सेब का स्वाद

विहिप सूत्रों के मुताबिक योजना कम से कम उन पौने तीन लाख गांवों तक पहुंचने की है, जिन गांवों ने मंदिर अभियान के दौरान शिलापूजन अभियान में उपस्थति दर्ज कराई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान 6.70 करोड़ लोगों से प्रति व्यक्ति सवा रुपये के चंदे से 8.25 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

यह भी पढ़ें. दुनिया का पहला केस! मच्छर से नहीं इससे हुआ डेंगू

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story