×

CISF जवान की काटी उंगली, HIV पॉजिटिव शख्स को लॉकडाउन में घूमने से रोका तो...

लॉकडाउन के दौरान सूरत के रामनगर क्रोसरोड के पास घूम रहे एक शख्स को जब रोका गया तो HIV पॉजिटिव उस शख्स ने CISF के एक जवान की ऊंगली अपने दांतों से काट ली।

Shreya
Published on: 23 April 2020 9:55 AM GMT
CISF जवान की काटी उंगली, HIV पॉजिटिव शख्स को लॉकडाउन में घूमने से रोका तो...
X

सूरत: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए कहा गया है। लेकिन इस बीच गुजरात से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान सूरत के रामनगर क्रोसरोड के पास घूम रहे एक शख्स को जब रोका गया तो HIV पॉजिटिव उस शख्स ने CISF के एक जवान की ऊंगली अपने दांतों से काट ली। इस घटना के बाद जवान को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग से ही कोरोना की लड़ाई में मिलेगी जीत- मनमोहन सिंह

जवान ने रोकने का किया प्रयास को काट ली उंगली

इस मामले के बारे में बताते हुए पुलिस कमिश्नर R. B. ब्रह्मभट्ट ने कहा कि, यह आश्चर्यजनक घटना है। जनता की सुरक्षा में लगे जवान को एक HIV पॉजिटिव शख्स ने काट लिया। 42 वर्षीय आरोपी लॉकडाउन के दौरान सड़क पर घूम रहा था। जब उससे रुकने को कहा गया तो वह भागने लगा। इसके बाद एक CISF जवान ने उस आरोपी को रोकने की कोशिश की। तो आरोपी ने दातों से जवान की उंगली काट ली।

आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई FIR

आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ FIR भी दर्ज कर दी गई है। पुलिस ने सत्यापन के लिए उस आरोपी का हॉस्पिटल में टेस्ट कराया। वहीं कांडला पोर्ट पर तैनात CISF जवान को भी मेडिकल टेस्ट के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: सीडीओ ने कोरोना वॉरियर्स को धमकाया कही ऐसी बात, जानकर हो जायेंगे हैरान

राज्य में अब तक सामने आए हैं 2 हजार 407 मामले

गौरतलब है कि गुजरात में भी तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 हजार 407 हो गई है। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले राजधानी अहमदाबाद से सामने आए हैं। वहां पर अब तक 128 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 35 मरीजों को रिकवर होन के बाद छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद राज्य में कोरोना से रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या 179 हो गई है।

यह भी पढ़ें: असम में पकड़े गए 5 उग्रवादी: पास से बारामत हुए गोला-बारूद, होगी कोरोना जांच

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story