×

बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत, New Year के पहले दिन लगा तगड़ा झटका

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बढ़त कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की गई है। 

Shreya
Published on: 1 Jan 2021 7:57 AM GMT
बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत, New Year के पहले दिन लगा तगड़ा झटका
X

नई दिल्ली: साल के पहले ही दिन (1 जनवरी 2021) रसोई गैस उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ने वाला है। बीते महीने भी गैस सिलेंडर के दाम में करीब सौ रुपये की वृद्धि की गई थी।

सिलेंडर के दाम में की गई बढ़ोत्तरी

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से यह बढ़त कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में आज कोई इजाफा नहीं हुआ है। जबकि बीते महीने ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में दो बार लगभग सौ रुपये की बढ़त की गई थी। तो चलिए जानते हैं कि इस बढ़त के बाद रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कितनी हो गई है?

यह भी पढ़ें: दिल जीतने वाला IAS: पानी की मुहताज थी बुजुर्ग महिला, चुटकी में दिया अमृत

LPG Gas Cylinder New Rates (फोटो- सोशल मीडिया)

महानगरों में इतनी हुई कीमत?

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत शुक्रवार से 1349 रुपये हो गई है। पहले यह कीमत 1332 रुपये थी, यानी प्रति सिलेंडर 17 रुपये की बढ़त की गई है। इसके अलावा कोलकाता में अब कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 1410 रुपये चुकाने होंगे, जबकि मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 1280.50 रुपये और 1463.50 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड के इस 6 जिलों में होगी कोरोना वैक्सीन की मॉक ड्रिल, देखें पूरी लिस्ट

gas cylinder (फोटो- सोशल मीडिया)

बीते महीने भी हुई थी बढ़त

बता दें कि बीते महीने घरेलू रसोई गैस की कीमत में करीब 100 रुपये तक की बढ़त की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर अब 694 रुपये का हो गया। गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां रोज के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।

अगर आपको रसोई गैस के दाम चेक करने हैं तो इसके लिए आप सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। तेल कंपनी की वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx ये है।

यह भी पढ़ें: खुल गए स्कूल: नए साल में इस राज्यों में शुरू हुई क्लास, जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story