×

बुजुर्ग से बलात्कार: कहानी झकझोर देगी आपको, शर्मनाक घटना

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

Shreya
Published on: 19 Nov 2020 11:33 AM GMT
बुजुर्ग से बलात्कार: कहानी झकझोर देगी आपको, शर्मनाक घटना
X
70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हुई दरिंदगी

विदिशा: देशभर से लगातार महिलाओं, नाबालिगों और मासूमों के साथ दरिंदगी की घटना सामने आ रही है। इस बीच ऐसे कई केस आए, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। अब एक ऐसा ही शर्मनाक और खौफनाक मामला मध्य प्रदेश के विदिशा से सामने आया है। यहां पर एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

खेत में सिंचाई की देखरेख करने पहुंची थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक, विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली यह महिला अपने खेत में सिंचाई की देखरेख करने पहुंची थी। जहां पर दरिंदों ने बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया। केवल यही नहीं दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए इन आरोपियों ने महिला के मुंह में मिट्टी भर दी और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर लाठी डंडों से वार किए। घटना 18 और 19 नवंबर की रात की है।

यह भी पढ़ें: विश्व शौचालय दिवस: ऐसे मनाया गया यहां, CDO के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम

raped (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की सूचना

ओलीजा गांव के बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। महिला खेत में चल रही सिंचाई पर नजर रखने के लिए गई थी। पुलिस ने इस मामले में बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में मिट्टी भर दी और उसके प्राइवेट पार्ट पर लाठी से प्रहार किया। वहीं गुरुवार सुबह गांव के बाहरी इलाके में ग्रामीणों ने महिला का नग्न कटा हुआ शव देख पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: हिली बिहार सरकार: इस्तीफा दे डाला शिक्षामंत्री मेवालाल ने, पार्टी में मची अफरा-तफरी

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

ग्यारसपुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बलात्कार और हत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेप और मर्डर का मुकदमा दर्ज किया गया है। संदेह में पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पहचानने और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में मनाया गया तहसील दिवस, सभी बड़े अधिकारी हुए मौजूद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story