×

गधे पर दूल्हा और श्मशान से निकली बारात, जानिए क्या है रहस्य

बारात निकलते तो सभी ने देखी है। घर से घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा अपने घर से बारात लेकर चलता है। लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसी बारात निकील जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 2:23 PM GMT
गधे पर दूल्हा और श्मशान से निकली बारात, जानिए क्या है रहस्य
X
Groom

भोपाल: बारात निकलते तो सभी ने देखी है। घर से घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा अपने घर से बारात लेकर चलता है। लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसी बारात निकील जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

जी हां मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ऐसी ही बारात निकली जिसे देख लोग दंग रहे हैं। यह अनोखी बारात श्मशान से निकली और दूल्हा गधे पर बैठा हुआ था।

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि दूल्हा और कोई नहीं था बल्कि नगर पंचायत अध्यक्ष थे। श्मशाम से निकलने वाली इस अनोखी बारात का रहस्य उनता ही हैरान करने वाला है। दरअसल यह अनोखी बारात इंदौर से सटे राऊ ग्रामीण क्षेत्र में निकाली गई जहां गधे पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवा डींगु बैठ हुए थे।

यह भी पढ़ें...कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने शहीदों को किया नमन, दी बधाई

मानसून लगभग खत्म होने के करीब पहुंच चुका है, लेकिन अब तक इंदौर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जितनी बारिश होनी चाहिए थी उतनी बारिश नहीं हुई। शिवा डींगु का मानना है कि पुरानी मान्यताएं हैं कि जब गांव में बारिश नहीं होती थी तो गांव के मुखिया या पटेल को गधे पर बैठाया जाता था इसके बाद बारिश का टोटका असर दिखाता था।

यह भी पढ़ें...आई खतरनाक बीमारी: रहना पड़ता है हेलमेट पहनकर, इसका नहीं कोई इलाज

नगर पंचायत अध्यक्ष राऊ का कहना है कि जीवन काल की उल्टी दिशा तय करके ये बारात निकालनी जाती है जिसके चलते श्मशान में सबसे पहले राई और नमक का छिड़काव किया जाता है। इसके बाद बारात को उल्टी दिशा में भ्रमण कराया जाता है जिसके बाद बारिश हो जाती है।

यह भी पढ़ें...यूपी में मचा हाहाकार: कोरोना के टूट रहे रिकॉर्ड, लखनऊ-कानपुर में मिले इतने मरीज

शिवा डींगु के मुताबिक इसके पहले वो ऐसा 3 से 4 बार कर चुके हैं। इस बारात निकालने का परिणाम भी सफल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार भी मान्यता सफल होगी और बादल जरूर बरसेंगे। इंदौर ही पूरे प्रदेश में कोरोना के कहर के बीच इस अनोखी बारात की खूब चर्चा है। हर कोई इसके रहस्य को जानकर हैरान है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story