×

आई खतरनाक बीमारी: रहना पड़ता है हेलमेट पहनकर, इसका नहीं कोई इलाज

 दुनिया चाहे कितनी भी आधुनिक और विकसित क्यों न हो गई हो, लेकिन आज भी कई ऐसी बीमारियां हैं जिनका मेडिकल साइंस में कोई इलाज नहीं है।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 1:39 PM GMT
आई खतरनाक बीमारी: रहना पड़ता है हेलमेट पहनकर, इसका नहीं कोई इलाज
X

नई दिल्ली। दुनिया चाहे कितनी भी आधुनिक और विकसित क्यों न हो गई हो, लेकिन आज भी कई ऐसी बीमारियां हैं जिनका मेडिकल साइंस में कोई इलाज नहीं है। ऐसे में एक अजीब बीमारी मोरक्को की रहने वाली फातिमा घाजेवी को है। मोरक्को की फातिमा स्किन (त्वचा) संबंधी एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें लगभग दो दशकों से अंतरिक्ष यात्रा के दौरान जो हेलमेट पहना जाता है वो उन्हें अपने सिर पर आज तक लगाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें... लालू की हालत खराब: अस्पताल में चल रहा इलाज, सामने आई कोरोना रिपोर्ट

हेलमेट पहने घर से बाहर नहीं निकलती

फातिमा घाजेवी को रेयर स्किन बीमारी जेरोडेरमा पिग्मंतोसम की समस्या है जिसकी वजह से उन्हें बीते 20 सालों से हेलमेट पहनकर रहना पड़ रहा है। फातिमा बिना हेलमेट पहने घर से बाहर नहीं निकलती हैं क्योंकि उन्हें अपनी त्वचा को सूर्य की किरणों से बचाना होता है।

फातिमा जब 13 साल की थीं, तभी उन्हें यह बीमारी हो गई थी। धूप में निकलने से उनकी स्किन को सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलट किरणों से नुकसान पहुंच सकता है और उनका शरीर उसे खुद ब खुद ठीक नहीं कर पाता है।

इस बारे में विशेषज्ञों के अनुसार, फातिमा को जो बीमारी है वो असल में एक जेनेटिक समस्या है। इस बीमारी में चेहरे की कोशिकाएं खुद को रिपेयर नहीं कर पाती हैं इसलिए धूप से बचे रहना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें...त्योहारों पर बोले मोदी: संक्रमण रोकने के लिए रहें सावधान, मास्क-सैनिटाइजर एकमात्र हथियार

अपने शरीर को धूप से बचाए रखा

इसमें सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, इस स्थिति में अगर उनका चेहरा धूप के संपर्क में आया तो उन्हें शरीर में त्वचा या फिर आंखों का कैंसर हो सकता है। उन्होंने बीते 20 सालों से अपने शरीर को धूप से बचाए रखा है।

फातिमा धूप से बचने के लिए अधिकतर दिन में सोती हैं और रात को ही घर से बाहर निकलती हैं। और तो और इतना ही नहीं धूप नहीं रहने पर भी उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए मास्क और दस्ताने की जरूरत होती है।

फातिमा अपनी इस बीमारी की वजह से सिर्फ 13 साल की उम्र तक ही स्कूल जा सकीं और उन्होंने बाकी की पढ़ाई घर पर रहकर ही पूरी की है। इसका इलाज भी तक संभव नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें...स्मार्ट सुरक्षा उपकरण: एमिटी के वैज्ञानिकों ने किया अविष्कार, बचाएगा कोरोना से

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story