×

महाराष्ट्र के पर्ली में बोले PM मोदी, इतिहास में 370 पर होगी चर्चा, तो...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पर्ली में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। अनुच्छेद 370 को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Aug 2023 6:40 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 4:43 AM GMT)
महाराष्ट्र के पर्ली में बोले PM मोदी, इतिहास में 370 पर होगी चर्चा, तो...
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पर्ली में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। अनुच्छेद 370 को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा कि आज एकसाथ मुझे दो-दो भगवानों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। यहां पहुंचते ही पहले बाबा वैद्यनाथ के चरणों में चला गया, उसके बाद इस विशाल जनता जनार्दन का दर्शन करने का मौका मिला, जनता भी भगवान का रूप होती है।

यह भी पढ़ें...करवा चौथ: छलनी से चांद व पति का चेहरा देखने के पीछे है ये मान्यता

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर बना हुआ है। सोमनाथ से लेकर वैद्यनाथ तक, काशी विश्वनाथ से लेकर केदारनाथ तक, सम्पूर्ण विश्व पर महादेव की कृपा बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ का आशीर्वाद पूरे बीड पर रहा है और बीड की जनता का आशीर्वाद और विश्वास हमेशा भाजपा पर रहा है। आपने बार-बार, हर बार यहां कमल खिलाया है। इस बार तो मुझे लगता है कि पहले के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे

यह भी पढ़ें...बर्थडे स्पेशल: बेंगलुरु में है इस ‘जंबो’ के नाम का चौराहा, कोहली संग हुआ था विवाद

पीएम मोदी ने कहा कि विरोधी दल के नेताओं को चिंता हो रही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? मैं आज बीड से उनको बता दूं कि, भाजपा के पास लगन से कार्य करनेवाले कार्यकर्ता हैं, तभी वो दिलों को जीतते हैं और दलों को जिताते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिकतर नेता आज आपस में एक दूसरे से निपटने में लगे हैं। इनकी युती में जो युवा नेता थे वो भी साथ छोड़ रहे हैं और वरिष्ठ नेता आज हताश-निराश हैं। आज अगर महायुति के पक्ष में माहौल है तो इसके पीछे बीते पांच वर्ष की हमारी कार्यशक्ति है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं की स्वार्थशक्ति है।

यह भी पढ़ें...इन राज्यों में हो सकती है बारिश, दिल्ली पर मंडरा रहा ये बड़ा खतरा

पीएम ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले पर एक ने कहा था कि ये किसी की हत्या करने जैसा है। एक नेता ने कहा कि ये भारत की राजनीति का काला दिन है। एक नेता ने कहा कि ये लोकतंत्र के खिलाफ है, एक और बड़े नेता ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक और नेता ने कहा कि इस फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। ये हमारे विरोधियों की भाषा है। हमारी पार्टी का जब से जन्म हुआ उस दिन से 370 का विरोध करते आ रहे हैं। हम राजनीति के लिए नहीं करते, हम देशनीति के लिए कार्य करते हैं।

पीएम ने कहा कि देश की एकता-अखंडता में कांग्रेस को हिन्दू मुसलमान नजर आता है। कांग्रेस कहती है कि कश्मीर का मुद्दा भारत का अंदरूनी मामला नहीं है। कांग्रेस के एक और नेता ने कहा कि ये देश को बर्बाद करने वाला फैसला है। क्या ऐसे बयान देने वालों को आप माफ करेंगे।

यह भी पढ़ें...खतरनाक भूकंप ने यहां मचाई भीषण तबाही, घर छोड़कर भागे लोग, कई जमीन में दबे

उन्होंने कहा कि इतिहास में जब भी 370 की चर्चा होगी तो देशहित में किए निर्णय का विरोध करने वालों का, उनके बयानों का जिक्र जरूर होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन शुरू किया है। इसके तहत आने वाले पांच वर्षों में सिर्फ पानी के लिए साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पानी के लिए इतना गंभीर प्रयास भारत में तो क्या विश्व के इतिहस में भी नहीं हुआ होगा।

यह भी पढ़ें...सावधान यूपी-दिल्ली! बड़े आतंकी हमले का प्लान, हाई अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा ने 2022 तक हर घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। ये संकल्प ऐसे ही नहीं लिया गया, इसके पीछे महाराष्ट्र सरकार के बीते पांच वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि सिंचाई से लेकर कमाई की चिंता, महायुती की सरकार ने की है। सूखे के कारण जब आपदा आई तो सरकार ने तत्काल मदद पहुंचाई। आपदा राहत हो या फसल बीमा, हर तरह की मदद पहुंचाई है। अब किसानों के खाते में सीधे सहायता राशि दी जा रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story