बेहोश थी पत्नी: गंदी हरकत करता रहा पति, फिर दिया तीन तलाक

एक 46 साल के शख्स को कथित तौर पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंबोली पुलिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Shreya
Published on: 1 Sep 2020 11:00 AM GMT
बेहोश थी पत्नी: गंदी हरकत करता रहा पति, फिर दिया तीन तलाक
X
बेहोश थी पत्नी: गंदी हरकत करता रहा पति, फिर दिया तीन तलाक

मुंबई: खबर मुंबई से है, जहां पर एक 46 साल के शख्स को कथित तौर पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंबोली पुलिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ये शख्स मुंबई के अंधेरी का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक, शख्स ने किसी वस्तु का उपयोग करते हुए उसका बुरी तरह से यौन शोषण किया था।

यह भी पढ़ें: डॉ कफील खान पर बड़ी खबर, प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को दी मुबारकबाद

महिला के साथ की थी तीसरी शादी

पीड़िता ने बताया कि साल 2018 में दोनों की शादी हुई थी। यह व्यक्ति की तीसरी शादी थी, इससे पहले उसकी दो शादियां हो चुकी थी। दोनों महिलाओं से उसका तलाक भी हो चुका था। महिला का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही 46 वर्षीय इस शख्स ने महिला का यौन शोषण शुरू कर दिया था। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसे मोबाइल पर पॉर्न वीडियो दिखाया करता था और वैसे ही हरकत करने को कहता था।

यह भी पढ़ें: कोरोना वाला आइलैंड: जाने के लिए होना पड़ेगा पॉजिटिव, तभी मिलेगी इंट्री

पत्नी को बेहोश करने के लिए देता था जूस

पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद उसके पति ने उसे जूस देना शुरू कर दिया था। जूस को पीने के बाद महिला बेहोश हो जाती थी। महिला ने कहा कि एक दिन तब हद हो गई, जब उसने एक एल्यूमिनियम रॉड मेरे प्राइवेट पार्ट में डाल दी, जिससे खून बहना शुरू हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए मुझे डॉक्टरों के पास जाना पड़ा। महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे गालियां देना और पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: प्रणब दा को राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम सलामी, बेटे ने किया अंतिम संस्‍कार

तीन तलाक देने पर मिलेगी ये सजा

इन सब के बाद एक दिन व्यक्ति ने महिला को तीन तलाक दे दिया, जो अब गैर-कानूनी है। मामले की पुष्टि होने पर आरोपी को तीन साल की जेल हो सकती है और उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं पत्नी अपने पति से मुआवजे की मांग भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story