×

कांप उठे आतंकी: महिंद्रा का वाहन कर देगा इनकी छुट्टी, डिफेंस हुआ और मजबूत

देश में डिफेंस सेक्टर में अपने पग को आगे बढ़ाते हुए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने एक अत्याधुनिक और हाईटेक वाहन लॉन्च किया है। ये वाहन देश में जो सैन्य, अर्द्धसैनिक बल हैं उनकी जरूरतों को पूरा करेगा।

Newstrack
Published on: 15 July 2020 8:07 AM GMT
कांप उठे आतंकी: महिंद्रा का वाहन कर देगा इनकी छुट्टी, डिफेंस हुआ और मजबूत
X

नई दिल्ली। देश में डिफेंस सेक्टर में अपने पग को आगे बढ़ाते हुए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने एक अत्याधुनिक और हाईटेक वाहन लॉन्च किया है। ये वाहन देश में जो सैन्य, अर्द्धसैनिक बल हैं उनकी जरूरतों को पूरा करेगा। इस वाहन की खासियत यह है कि यह माओवादी या अन्य तरह के आतंकियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस से भी जवानों को सुरक्षित रख सकेगा।

ये भी पढ़ें... दांव पर इतनी जिंदगियांः कोरोना को मात देने को आए आगे, शुरू हुआ ट्रायल

'मीन मशीन'

इस कंपनी के अनुसार, इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में इस्तेमाल में लाया जाएगा। इस लॉन्च के बारे में जानकारी देते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में बताया कि 'मीन मशीन' बहुत ताकतवर वाहन है।

डिफेंस सेक्टर का ये वाहन माइन रोधी है मतलब की घात लगाकर बिछाए गए लैंड माइंस से सुरक्षित रहता है। इसे महिंद्रा डिफेंस द्वारा ही डिजाइन और तैयार किया गया है, जिसे निर्यात भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...यहां भी बगावत वायरस फैलाः कई संक्रमित, ट्रीटमेंट में जुटे सीएम बघेल

ऐसा है ये जबरदस्त वाहन

साथ ही महिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव एसपी शुक्ला ने बताया कि इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में लगाया जाएगा। यह ट्रक जैसा भारी बख्तरबंद वाहन है।

यही नही इसमें कई ऐसी चेक करने वाली भुजाएं भी लगी हैं जो सड़कों के किनारे पड़े विस्फोटक डिवाइस (IEDs) को हटा या उठा सकती हैं। यह वाहन माओवादी या अन्य आतंकियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस विस्फोटकों से सुरक्षा बलों को बचाएगा।



ये भी पढ़ें...रिलायंस की एनुअल मीटिंग आजः मुकेश कर सकते हैं एलान, ग्राहकों मिलेगा तोहफा

जानकारी दी

आगे एसपी शुक्ला ने इस वाहन का फोटो ट्वीट किया था, जिसे आनंद महिंद्रा ने भी रीट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा ने कहा, 'यह किसी मीन मशीन जैसा लगता है। प्रकाश शुक्ला इसमें महिंद्रा डिफेंस की वास्तवकि भावना समाहित है, जो शांति रक्षकों को सुरक्षित रखने के बारे में है।'

इसी कड़ी में उन्होंने मजाक में कहा कि वह बख्तरबंद वाहन मुंबई की ट्रैफिक के लिए भी परफेक्ट है, लेकिन यह अलग बात है कि आम सड़कों पर ऐसा वाहन चलाना अवैध है।

ये भी पढ़ें...आज लॉन्च हो सकता है Jio Phone 3, जानें इसकी खासियत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story