×

MEA On Anju: अंजू पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- ये फॉरेन पालिसी का मुद्दा नहीं, ये पूरा मामला निजी है

MEA On Anju In Pakistan: अंजू और नसरुल्लाह साल 2019 में फेसबुक फ्रेंड बने थे। अंजू अपने दोस्त से मिलने पाकिस्तान गई है। बीच में उन दोनों की शादी की खबर भी सामने आई थी।

Aman Kumar Singh
Published on: 27 July 2023 1:47 PM GMT
MEA On Anju: अंजू पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- ये फॉरेन पालिसी का मुद्दा नहीं, ये पूरा मामला निजी है
X
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची और अंजू-नसरुल्लाह (Social Media)

MEA On Anju In Pakistan: भारतीय महिला अंजू अब पाकिस्तान में हैं। उनके पाक जाने के मामला अब सुर्खियों में है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार (27 जुलाई) को अंजू मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (MEA Spokesperson Arindam Bagchi) ने कहा कि, 'ये फॉरेन पालिसी का मुद्दा नहीं है। अगर, काउंसलर से संबंधित मुद्दा होगा तो प्रक्रिया दी जाएगी। विदेश मंत्रालय ने कहा, ये पूरा मामला निजी है।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सतलुज नदी (Sutlej River) में बहकर एक भारतीय शख्स के पाकिस्तान पहुंचने की खबरों पर कहा कि, हमने वह रिपोर्ट देखी है। इसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि, 34 वर्षीय भारतीय महिला अंजू इन दिनों पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) के अपर दीर जिले में अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह (29 वर्ष) के घर रह रही है। दोनों की साल 2019 में फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।

अंजू-नसरुल्लाह की दोस्ती शादी में बदली !

पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो न्यूज़' ने दो दिन पहले खबर दी थी कि अंजू और नसरुल्लाह (Anju-Nasrullah Marriage) ने स्थानीय अदालत में शादी रचा ली। इसके अलावा खबर ये भी है कि अंजू ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। अब उसका बदला हुआ नाम 'फातिमा' है। अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई थी। फिलहाल राजस्थान के अलवर जिले में रह रही थी। अंजू पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू के 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है।

अंजू के पति ने कहा- वो झूठ बोलकर गई

अंजू की शादी अरविंद से हुई थी। अरविंद राजस्थान में रहते हैं। अंजू के पति ने मीडिया को बताया कि वो (अंजू) झूठकर बोलकर पाकिस्तान गई। दूसरी तरफ, अंजू ने पाकिस्तान का अपना वीडियो शेयर किया। बोली, कि वो वहां सुरक्षित है। वो वैध वीजा के साथ पाकिस्तान गई हैं। जल्द ही वह वापस लौट आएगी।

नसरुल्लाह ने शादी को बताया अफवाह

अंजू से शादी की खबर को नसरुल्लाह ने अफवाह बताया है। उसने शादी से जुड़ी तरह-तरह की खबरों को खारिज किया। नसरुल्लाह ने कहा कि, 'न वो अंजू से प्यार करता है और ना ही उन्होंने शादी की है। न्यूज़ चैनल 'आजतक' से बातचीत में नसरुल्लाह ने कहा था कि, वो अंजू को लेकर कोर्ट गया था। जहां उन्होंने सुरक्षा की मांगी की थी। दोनों की शादी नहीं हुई है। ये सब बस अफवाह है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story