×

बारिश की चेतावनी: यूपी-दिल्ली समेत यहां मानसून की दस्तक, अलर्ट जारी

देशभर के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हुई।

Shreya
Published on: 25 Jun 2020 8:13 AM GMT
बारिश की चेतावनी: यूपी-दिल्ली समेत यहां मानसून की दस्तक, अलर्ट जारी
X

नई दिल्ली: देशभर के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हुई। जिसकी वजह से राज्यों के कई इलाकों में तापमान में गिरावाट आई। वहीं असम में हुई बारिश से 38 हजार से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ की वजह से राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 12 पहुंच गई है।

पंजाब, हरियाणा में झमाझम बारिश

वहीं पंजाब के उत्तरी हिस्सों की तरफ भी झमाझम बारिश देखने को मिली। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं हरियाणा में भी बारिश ने दस्तक दी। आमतौर पर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार पहले ही राज्यों में बारिश देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: शहरी विकास मंत्रालय ने जारी की नई रेटिंग, साफ सफाई में नोएडा को मिले 3 स्टार

अगले दो दिनो में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 34.7 और 35.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिनो में दूरदराज के जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी मानसून की दस्तक

आईएमडी की मानें तो मानसून जल्द ही उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी दस्तक देगा। वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में अगले 24 घंटों में मानसून दस्तक देगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान हमले को तैयार: परमाणु बम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, अलर्ट हुआ भारत

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हुई बारिश

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। यहां पर भी मानसून ने पिछले साल की तुलना में जल्दी दस्तक दे दी ही। बारिश के बाद राज्य में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

14 जिलों में पहले दिन ही मानसून की दस्तक

राजस्थान के मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक 14 जिलों में पहले ही दिन मानसून ने दस्तक दी। यहां पर मानसून ने तय समय से एक दिन पहले ही दस्तक दी। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून अब तक सामान्य है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: शिक्षकों पर पैनी नजरः अगर आपने हाल में बदला है पैन नंबर तो हो जाएं सावधान

दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश देखने को मिली। आईएमडी के मुताबिक, मानसून के बादलों ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। मानसून के बादलों के कारण ही शहर के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई। हालांकि आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को दूररदाज के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें: RJD का अनोखा प्रदर्शन: ईंधन की बढ़ती कीमतों पर निकाला मार्च, रस्सी से खींचा ट्रैक्टर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story