×

ऐसा गंदा काम! सगी बहन के साथ ही कर डाली ये करतूत, दंग रह जाएंगे आप

एक 25 साल की लड़की से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी छोटी बहन की न्यूड फोटोज मांगी तो लड़की ने वीडियो कॉल के जरिए शॉवर में नहा रही अपनी बहन का सीन उसको दिखा दिया।

Shreya
Published on: 1 Nov 2019 10:47 AM GMT
ऐसा गंदा काम! सगी बहन के साथ ही कर डाली ये करतूत, दंग रह जाएंगे आप
X
ऐसा गंदा काम! सगी बहन के साथ ही कर डाली ये करतूत, दंग रह जाएंगे आप

मुंबई: दुनिया में लोग उन्हीं पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, जो उनके अपने होते हैं और जिनसे वो प्यार करते हैं। लेकिन क्या हो जब वहीं अपने आपको धोखा दे दें। मुंबई से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर एक 25 साल की लड़की से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी छोटी बहन की न्यूड फोटोज मांगी तो लड़की ने वीडियो कॉल के जरिए शॉवर में नहा रही अपनी बहन का सीन उसको दिखा दिया। युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने वीडियो कॉल के कुछ स्क्रीनशॉट अपने फोन में सेव करके रख लिए, जिसके जरिए इस बात का खुलासा हुआ। बता दें कि पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक, ये फैमिली मुंबई के भायकुला की निवासी है। पीड़ित लड़की की बड़ी बहन का अफेयर पिछले चार साल से अपने पड़ोसी दिनेश मरैय्या से चल रहा था। आरोपी युवती का अफेयर जिससे चल रहा है, वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें: कतई जहर! बैकलेस गाउन में हॉट एंड बोल्ड में नजर आई ये एक्ट्रेस

प्रेमी ने रखी ऐसी डिमांड

बताया जा रहा है कि प्रेमी ने आरोपी युवती के सामने डिमांड रखी थी कि, अगर वो अपने बहन के न्यूज फोटोज उसको भेजेगी तो वो उससे शादी कर लेगा, जिसके चलते युवती ने 28 अक्टूबर को अपने बहन के नहाने का सीन उसे दिखाया दिया।

बदले की भावना ने किया अंधा

दिनेश का इस तरह की डिमांड करने के पीछे की वजह भी चौंकाने वाली थी। दरअसल, नवरात्रि में पीड़िता के हाथों में पकड़ी स्टिक गलती से दिनेश की बेटी को लग गई। इस पर दिनेश की पत्नी और दिनेश ने पीड़ित लड़की को बहुत कुछ सुनाया और उसकी बेज्जती की। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने दिनेश की स्टिक से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद दिनेश को बेज्जती महसूस हुई और उसने बदला लेने की ठान ली।

यह भी पढ़ें: शर्म करो पाकिस्तान! क्यों बंद इमरान की आँख, यहां जाने पूरा सच

इस तरह हुआ घटना का खुलासा

जिसके चलते उसने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उसकी छोटी बहन की न्यूड फोटो भेजने की डिमांड रखी और कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करती तो वो उससे शादी नहीं करेगा। तब बड़ी बहन ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी छोटी बहन का न्यूड वीडियो अपने प्रेमी दिनेश को दिखा दिया, जिसके कुछ स्क्रीनशॉट दिनेश ने सेव कर लिए।

इसके बाद मोबाइल में सेव पीड़िता की न्यूड स्क्रीनशॉट दिनेश की पत्नी ने देख लिए, जिससे इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद उसकी बड़ी बहन और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी दिनेश की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp जासूसी मामले में गरमाई सियासत, राहुल-अखिलेश ने कही ये बात

Shreya

Shreya

Next Story