×

सुरेश-रैना की गिरफ्तारी: पार्टी के दौरान पुलिस ने मारी रेड, ये सितारे थे शामिल

मुंबई में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा का नाम भी शामिल है। हालांकि बाद में उन्हें बेल दे दी गई।

Shreya
Published on: 22 Dec 2020 8:26 AM GMT
सुरेश-रैना की गिरफ्तारी: पार्टी के दौरान पुलिस ने मारी रेड, ये सितारे थे शामिल
X
सुरेश-रैना की गिरफ्तारी: पार्टी के दौरान पुलिस ने मारी रेड, ये सितारे थे शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के ढेर सारे मामलों के बीच मुंबई में कई फिल्मी सितारे और इंडिया टीम के एक पूर्व खिलाड़ी को नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाया गया है। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर इन शख्सियतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन 34 लोगों में क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा का नाम भी शामिल है। हालांकि बाद में रैना और रंधावा को बेल दे दी गई है।

नाइट कर्फ्यू के बाद भी देर रात तक चली पार्टी

इसके अलावा बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि बाद में उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये पार्टी मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में चल रही थी। इस पार्टी में कोरोना नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ था। नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद भी क्लब में हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे क्लब में छापा मारा था।

यह भी पढ़ें: हवाई यात्रा ठप: एय़र इंडिया ने सऊदी अरब की उड़ानें रोकीं, ये है बड़ी वजह

sureshh raina guru (फोटो- सोशल मीडिया)

मुंबई में अभी भी जारी है लॉकडाउन के नियम

पुलिस ने रेड मारकर 34 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें रैना और रंधावा का नाम भी शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना के मामलों को नियंत्रण बनाए रखने के लिए भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य यानी महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लागू कर दिया गया है। इसलिए इन लोगों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। मुंबई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या समारोह का आयोजन प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें: भारत में नए कोरोना की दस्तक: विदेश से आए 5 लोग संक्रमित, यहां फिर से लॉकडाउन

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

मुंबई पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। पुलिस ने इन सभी सेलिब्रिटीज के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में दिल्ली से करीब 19 लोग आए थे। अन्य पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे। इनमें से ज्यादातर ने शराब पिया हुआ था।

यह भी पढ़ें: सितारों ने तोड़े नियम: किया कर्फ्यू का उल्लंघन, रैना-रंधावा समेत कई पर FIR

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story