×

पानी-पानी हुई मुंबई: तबाही का ऐसा विकराल रूप नहीं देख होगा, सहम गए लोग

देश में कोरोना वायरस महामारी की मची तबाही के बाद अब चक्रवाती तूफान निसर्ग भी तबाही मचाने को तैयार है। निसर्ग तूफान ने आने की दस्तक दे दी है। जिसके बाद से ही तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो रही है।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jun 2020 10:33 AM GMT
पानी-पानी हुई मुंबई: तबाही का ऐसा विकराल रूप नहीं देख होगा, सहम गए लोग
X

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी की मची तबाही के बाद अब चक्रवाती तूफान निसर्ग भी तबाही मचाने को तैयार है। निसर्ग तूफान ने आने की दस्तक दे दी है। जिसके बाद से ही तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो रही है। साथ ही मुंबई के अलीबाग में निसर्ग तूफान के लैंडफॉल के बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी और तेज हवाओं के चलने से कई जगह पेड़ गिर गए हैं, वहीं भारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही मुंबई कोरोना का कहर भी बढ़ता ही जा रहा है।

ये भी पढ़ें... बैंक ग्राहको को झटका: आज से लागू किया नियम, बचत खातों पर नई मुसीबत

ट्रैफिक की आवाजाही को भी रोक

चक्रवाती निसर्ग तूफान के राजधानी मुंबई में दस्तक देते ही गेटवे ऑफ इंडिया पर पुलिस की बैरिकेडिंग भी उड़ गई। चक्रवाती तूफान को लेकर ब्रांद्रा वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक की आवाजाही को भी रोक लगा दी गई है।

स्थानीय लोगों को आ रहे तूफान से बचाने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार समुद्री तटों के पास वाले इलाके में काम कर रही हैं।

तूफान के कारण मौसम विभाग ने समुद्र में ऊंचे-ऊंचे ज्वार आने की संभावना जताई है। समुद्र में 6 फीट तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है जिससे मुंबई में एक बार फिर पानी-पानी हो सकता है। चल रही हवा की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तानी लड़की से इश्क: भूल गया सारी सरहदें, इस देश से पैदल पहुंचा ये लड़का

चक्रवाती तूफान निर्सग से केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि गुजरात समेत कई दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश हो रही है। एनडीआरएफ के जवानों ने मंगलवार को कुछ गांवों का दौरा कर लोगों को चक्रवात आने पर क्या करना है और क्या नहीं इसकी जानकारी दी थी।

तटीय इलाके में ना जाने के लिए कहा

इसके साथ ही पालघर और पड़ोसी जिले ठाणे में गुरूवार तक पहले से ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और मछुआरों सहित सभी लोगों को तटीय इलाके में ना जाने के लिए कहा है।

हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार चक्रवाती तूफान निसर्ग को लेकर तटीय इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। आगे उन्होंने कहा कि चक्रवात से किसी की जान ना जाए यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

ये भी पढ़ें...शाहीन बाग में मचा बवाल: भारी संख्या में तैनात पुलिस बल, आई बड़ी खबर

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story