×

कोरोना संकट: गणपति उत्सव रहेगा फीका, इस बार लालबागचा राजा के नहीं होंगे दर्शन

कोरोना वायरस महामारी का असर त्योहारों पर भी देखने को मिल रहा है। अब हर साल धूम धाम से मनाए जाने वाले त्योहार गणपति उत्सव पर भी इसका असर पड़ता दिखाई दे रहा है।

Shreya
Published on: 1 July 2020 4:56 AM GMT
कोरोना संकट: गणपति उत्सव रहेगा फीका, इस बार लालबागचा राजा के नहीं होंगे दर्शन
X

मुंबई: चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस महामारी का असर त्योहारों पर भी देखने को मिल रहा है। अब हर साल धूम धाम से मनाए जाने वाले त्योहार गणपति उत्सव पर भी इसका असर पड़ता दिखाई दे रहा है। महामारी की वजह से महाराष्ट्र के सबसे मशहूर गणपति मंडलों में से एक लालबाग मंडल इस बार गणपति विसर्जन का उत्सव नहीं मनाएगा। इस बार यह मंडल कोरोना के खतरे को देखते हुए मूर्ति विसर्जन नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: इस टीवी एक्ट्रेस के टिकटॉक पर थे मिलियन फॉलोअर्स, बैन पर अब कही ऐसी बात

मुख्यमंत्री ठाकरे ने सभी मंडलों को दिए थे ये आदेश

गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। वहीं अकेले मुंबई में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी मंडलों को इस साल गणपति उत्सव का त्योहार हर साल की तरह ना मनाने क आदेश दिया था, क्योंकि गणपति उत्सव में बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं। इसके अलावा उन्होंने गणेश की मूर्ति की ऊंचाई को चार फीट तक ही रखने का निर्देश भी दिया था।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप का चीन पर बढ़ता जा रहा है गुस्सा, जानिए क्या है वजह

इस साल बनाई जाएंगी केवल दो मूर्तियां

मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद बाकी गणपति मंडलों फैसला किया कि इस साल दो मूर्तियां बनाई जाएगी, एक बड़ी और एक छोटी। वहीं पूजा केवल छोटी मूर्ति की ही की जाएगी। वहीं, लालबाग राजा मंडल की एक मूर्ति है। चूंकि यह मूर्ति बड़ी है, इसलिए पूजा भी बड़ी मूर्ति की ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: चीन-पाक की खतरनाक साजिश, यहां तैनात कर दिए 20 हजार सैनिक, भारत भी तैयार

लालबाग मंडल ने मूर्ति विसर्जन ना करने का फैसला किया

लालबाग मंडल के अधिकारियों ने इस बारे में कहा कि गणपति की मूर्ति की लंबाई कम नहीं की जा सकती। वहीं अगर छोटी मूर्ति भी लाई जाएगी तो भी बड़ी संख्या में ही लोग जमा होंगे। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ना ही इस साल कोई मूर्ति होगी और ना ही मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीमा विवाद में चीन के रवैये से ब्रिटेन नाराज, ड्रैगन की धमकी पर जमकर बरसे सांसद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story