×

पुलिसकर्मी ने की दरिंदगी: शादी का झांसा देकर फंसाया सहकर्मी को, FIR दर्ज

मामला मुंबई शहर के भोईवाड़ा पुलिस थाने का है। पीड़िता और आरोपी इसी थाने में साथ में तैनात हैं। आरोपी पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक सहकर्मी का यौन उत्पीड़न किया। अब महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

Shreya
Published on: 23 Jan 2021 11:36 AM GMT
पुलिसकर्मी ने की दरिंदगी: शादी का झांसा देकर फंसाया सहकर्मी को, FIR दर्ज
X
पुलिसकर्मी ने की दरिंदगी: शादी का झांसा देकर फंसाया सहकर्मी को, FIR दर्ज

मुंबई: देश में महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन भारत के कोने-कोने से महिलाओं के साथ दरिंदगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। यहां पर महिला पुलिसकर्मी को शादी के झांसे में फंसाकर उसके साथ सहकर्मी ने पांच साल तक यौन उत्पीड़न किया। अब महिला पुलिसकर्मी ने इस मामले में सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है महिला पुलिसकर्मी का कहना?

ये हैरान कर देने वाला मामला मुंबई शहर के भोईवाड़ा पुलिस थाने का है। बता दें कि मामले में आरोपी और पीड़िता दोनों ही पुलिसकर्मी हैं और एक साथ एक ही थाने में तैनात हैं। महिला पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मी पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसके साथ दरिंदगी की। वहीं जब पीड़िता ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने सहकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: नेताजी की जयंती पर ममता ने केंद्र सरकार से ये दो बड़ी मांग की है, क्या आप जानते हैं?

police (फोटो- सोशल मीडिया)

पहले से ही शादीशुदा है आरोपी पुलिसकर्मी

भोईवाड़ा पुलिस थाने में ही पीड़िता और आरोपी साथ में तैनात हैं। महिला पुलिसकर्मी के मुताबिक, आरोपी पुलिसवाले ने उससे शादी करने की बात कही थी। शादी का झांसा देकर उसने साल 2015 से लेकर 2020 तक उसका यौन शोषण किया। मामले में पता चला है कि आरोपी पुलिसकर्मी पहले से ही शादीशुदा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। जब महिला पुलिसकर्मी ने शादी के लिए पूछा तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें: लालू की गंभीर हालत: एम्स किया जा रहा शिफ्ट, एयर एंबुलेंस से भेजा जाएगा

अधिकारियों ने कहा आरोपी की तलाश की जा रही है

मामले में आरोपी पुलिसकर्मी का नाम चतुर (36 वर्षीय) बताया जा रहा है। महिला ने अब सहकर्मी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश की जा रही है। फिलहाल, उसका मोबाइल स्विचऑफ है। आरोपी को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत-चीन में बड़ी बैठक: तनाव को लेकर होगी चर्चा, ये सभी होंगे शामिल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story