×

मुंबई पर बड़ा खतरा! पाकिस्तान से ताज होटल को उड़ाने की धमकी, रेड अलर्ट जारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिली है। दहशतगर्द एक बार फिर से मुंबई में 26/11 जैसे हमले की साजिश रच रहे हैं।

Shreya
Published on: 30 Jun 2020 5:06 AM GMT
मुंबई पर बड़ा खतरा! पाकिस्तान से ताज होटल को उड़ाने की धमकी, रेड अलर्ट जारी
X

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिली है। दहशतगर्द एक बार फिर से मुंबई में 26/11 जैसे हमले की साजिश रच रहे हैं। दरअसल, मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा कॉल पाकिस्तान से आया है। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुए आतंकी हमले का मंजर पूरी दुनिया ने देखा और अब जल्द भारत के ताज होटल में एक बार फिर 26/11 जैसा हमला होगा।

यह भी पढ़ें: कुछ बड़ा एलान होने वाला है? शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुंबई पुलिस को फोन के बारे में दी गई जानकारी

बता दें कि कल यानी सोमवार को पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें करीब छह की मौत हो गई। वहीं चार आंतकियों के भी ढेर होने की सूचना है। धमकी देने वाले शख्स ने इस हमले के बारे में जिक्र किया। वहीं ताज होटल को बम धमाके से उड़ाने के धमकी भरे फोन के बारे में मुंबई पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: चीन को एक और बड़ी आर्थिक चोट देने की तैयारी, मोदी सरकार ने शुरू कर दिया मंथन

मुंबई में बढ़ाई गई चौकसी

पाकिस्तान से आए इस धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई में चौकसी बढ़ा दी गई है। दक्षिण मुंबई में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी भी बढ़ा दी गई है। ये फोन कॉल रात में आया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस और होटल स्टाफ मिलकर सुरक्षा का मुआयना कर रहे हैं। इसके अलावा यहां आने वाले हर एक मेहमान की एक बार फिर से जानकारी इकट्ठी की जा रही है। वहीं होटल स्टाफ से हर एक गेस्ट की गतिविधि पर निगरानी रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: खौफ में दहशतगर्द: सेना का ऑपरेशन ऑलआउट में बना काल, फिर मारे गए दो आतंकी

वो दर्द जो कभी नहीं भूलेगा देश, जानें 26/11 की दर्दनाक कहानी सुन कांप जाएगी रुह

क्या है 26/11 हमला?

बता दें कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आंतकी हमला हुआ था। जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई में पहुंचे और धीरे-धीरे पूरी मुंबई में फैल गए। उनके सामने जो-जो आया उसको उन्होंने अपनी गोलियों से छनी कर दिया। इन आतंकियों ने मुंबई में खूब दहशत फैलाई। मुंबई में यह आंतकी हमला करीब 60 घंटे तक चले, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में करीब 166 लोग मारे गए थे, जबकि 300 से अधिक लोग जख्मी हुए थे।

यह भी पढ़ें: भारत में 59 चीनी एप्स बैन, अब आपके पास हैं ये ऑप्शंस, जानिए इनके बारे में

पाकिस्तान के इशारों पर आतंकियों ने किया था हमला

मुंबई हमले में केवल एक आतंकी अजमल कसाब को ही जिंदा पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान अजमल कसाब ने कबूल किया था कि वह पाकिस्तान के इशारों पर ही यहां आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में आया था। बता दें कि एएसआई तुकाराम ओंबले ने कसाब को पकड़ा था, गोली लगने के बाद भी उन्होंने आतंकी को अपने गिरफ्त से छुटने नहीं दिया। उसके बाद 21 सितंबर 2012 की सुबह पुणे की यरवदा जेल में आतंकी कसाब को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था।

यहां किया था आतंकियों ने हमला

आतंकियों ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनल, नरीमन हाउस बिजनेस एंड रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स, ताज होटल, ट्राइडेंट होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था।

यह भी पढ़ें: शादी बनी काल: दुल्हे की कोरोना से मौत, 95 लोग मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story