×

जानिए मोदी की प्रचंड जीत पर विदेशी मीडिया ने क्या कहा

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव नतीजों पर पूरी दुनिया की नजर थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव में विपक्ष को मात देते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत की चर्चा भारतीय मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया में भी है।

Dharmendra kumar
Published on: 24 May 2019 10:11 AM GMT
जानिए मोदी की प्रचंड जीत पर विदेशी मीडिया ने क्या कहा
X

नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव नतीजों पर पूरी दुनिया की नजर थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव में विपक्ष को मात देते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत की चर्चा भारतीय मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया में भी है।

आइए बताते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी को विदेशी मीडिया किस तरह से देख रहा है।

भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिली प्रचंड जीत पाकिस्तानी मीडिया में सुर्खियों में रही। डॉन न्यूज ने 'इंडिया विन्स अगेन' में लिखा, आम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। हालांकि अखबार ने लिखा, "कोई भी जीते वहां कई चुनौती हैं, जिनका भारत को सामना करना ही होगा। वहीं एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा, 'मोदी ने विपक्ष को प्रचंड जीत से फिर चौंकाया'।

यह भी पढ़ें...चुनाव नतीजों के बाद कमलनाथ के करीबी पर छापा, आयकर विभाग को मिली ये चीजें

इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में पाकिस्तानी मीडिया में पीएम मोदी को लेकर लिखा है, "मोदी ने अपनी छवि को लोगों के लिए एक दयालु व्यक्ति जैसे भिक्षु के तौर पर पेश किया है। जिसने भारत का नाम दुनियाभर में ऊंचा किया है।" द गार्डियन' ने भारत के लोकसभा चुनाव नतीजों पर लिखा, मोदी की असाधारण लोकप्रियता से भारतीय राजनीति अब हिंदू राष्ट्रवाद के एक नए युग में प्रवेश कर गई है।

यह भी पढ़ें...बदायूं: रंगबाज थानेदार महिला कांस्टेबल से बनाना चाहता है अवैध संबध!!

वॉशिंगटन पोस्ट ने शीर्षक 'राष्ट्रवाद की अपील के साथ भारत के मोदी ने जीता चुनाव' के साथ लिखा, "भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में भारी जीत हासिल की। भारतीय मतदाताओं ने मोदी की शक्तिशाली और गर्वान्वित हिंदू की छवि पर मुहर लगा दी।

यह भी पढ़ें...एनसीएलटी ने हेंज इंडिया, जाइडस न्यूट्रिशंस के विलय को मंजूरी दी

बीबीसी वर्ल्ड ने लिखा, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए पांच वर्षों का दूसरा कार्यकाल हासिल कर लिया है। इस बहुमत को पीएम मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी राजनीति का बहुमत बताया जा रहा है।

चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद समावेशी भारत का वादा किया। अब मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां रोजगार, कृषि और बैकिंग सेक्टर होंगे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story