×

भारत-नेपाल सीमा पर फायरिंग: भारतीय शख्स को छोड़ा, इसलिए हुई थी गोलीबारी

शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिसी ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई थी, तो वहीं चार लोग घायल हो गए। इसके बाद भारतीय नागरिक राम लगन राय को शुक्रवार सुबह नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Jun 2020 5:04 AM GMT
भारत-नेपाल सीमा पर फायरिंग: भारतीय शख्स को छोड़ा, इसलिए हुई थी गोलीबारी
X

सीतामढ़ी: शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिसी ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई थी, तो वहीं चार लोग घायल हो गए। इसके बाद भारतीय नागरिक राम लगन राय को शुक्रवार सुबह नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। नेपाल ने राम लगन राय को शनिवार तड़के रिहा कर दिया है।

भारत-नेपाल के बीच जारी तनाव के दौरान सीमा पर फायरिंग हुई थी जिसमें एक की मौत हो गई थी, तो वहीं चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले पर बिहार के सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में बताया गया कि नेपाली सुरक्षा बलों ने लगन राय नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ें...इस दिग्गज खिलाड़ी ने विराट पर दिया ऐसा बयान, स्पिनरों की दी सलाह

नेपाली सुरक्षा बलों ने यह फायरिंग भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार में सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा परसाइन पंचायत में लालबन्दी स्थित जानकी नगर सीमा पर की है।

यह भी पढ़ें...बौद्ध टेंपल में अब विदेशियों की एंट्री पर रोक, प्रशासन ने इसलिए उठाया कदम

फायरिंग की घटना पर एसएसबी के महानिदेशक के राजेश चंद्र ने कहा है कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8.40 बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक परिवार नेपाल जा रहा था जिन्हें नेपाली सुरक्षा बलों ने सीमा पर रोक दिया और वापस जाने को कहा। इसे लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान नेपाली सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें...इस राज्य में कोरोना ने बरपाया कहर, श्मशान में शवों की लगी भीड़!

फायरिंग की यह घटना तब हुई है जब भारत और नेपाल के बीच तनाव है। दोनों देशों के बीच कालापानी और लिपुलेख पर है। नवंबर 2019 में, भारत के गृह मंत्रालय ने एक नया नक्शा जारी किया था जिसमें कालापानी क्षेत्र को शामिल किया गया था, जिस पर नेपाल अपना दावा करता रहा है। भारत के कई इलाके पर भी नेपाल अपना दावा कर रहा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story