×

नेपाल पुलिस ने भारतीयों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, सीना हुआ छलनी, कई घायल

भारत और नेपाल के रिश्ते दिनों-दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। आज नेपाल कि तरफ से एक बार फिर भारतीयों के खिलाफ एक ऐसा दुसहासिक कदम उठाया गया। जिसके बाद भारत में नेपाल के विरोध में आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं।

Newstrack
Published on: 19 July 2020 4:07 PM GMT
नेपाल पुलिस ने भारतीयों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, सीना हुआ छलनी, कई घायल
X

पुर्णिया : भारत और नेपाल के रिश्ते दिनों-दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। आज नेपाल कि तरफ से एक बार फिर भारतीयों के खिलाफ एक ऐसा दुसहासिक कदम उठाया गया। जिसके बाद भारत में नेपाल के विरोध में आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं।

दरअसल पूरा मामला कुछ यूं हैं कि भारत नेपाल सीमापर बिहार के किशनगंज में नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय युवकों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे पुर्णिया के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

केपी ओली को BJP नेता ने बताया चीन का कुत्ता, कहा- भीख मांग चला रहा नेपाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 साल के जितेंद्र कुमार सिंह और उनके दो साथी अंकित कुमार सिंह और गुलशान कुमार सिंह शनिवार की रात लगभग साढ़े सात बजे, अपने मवेशियों को ढूंढने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर माफी टोला के पास गांव में खेत में गए थे।

उन्हें सीमा कि तरफ आता देख नेपाली पुलिस ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें जितेंद्र को कंधे में गोली लगी। ग्रामीणों ने घायल जितेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेढ़ा गाछ लाए, लेकिन स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नेपाली लकड़ियों वाला मंदिर: मोदी से जुड़े इसके तार, देश के लिए बना मिसाल

बोर्डर पर भारतीय जवान अलर्ट

किशनगंज के एसपी के अनुसार नेपाल पुलिस की तरफ से गोलीबारी में एक भारतीय गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से सीमा पर एसएसबी भी अलर्ट पर है।

नेपाल के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

सीमा क्षेत्र में नेपाल पुलिस की इस हरकत के बाद लोगों में काफी गुस्सा भी है और सभी नेपाल पुलिस के ऊपर कर्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।

एसएसबी की 12वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट बिरेन्द्र चौधरी ने इस घटना की पुष्टि की है। साथ ही उनका कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और नेपाल के अधिकारियों से भी बात की जा रही है।

ओली के अड़ियल रुख से नेपाल में फंसा पेंच, बेनतीजा रही शीर्ष नेताओं की बैठक

Newstrack

Newstrack

Next Story