×

कोरोना मरीजों में मिली नई बीमारी, पहली बार दिखे ऐसे लक्षण, डॉक्टर परेशान

देशभर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में रोजाना 15 हजार से अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इस महामारी की मार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र...

Ashiki
Published on: 28 Jun 2020 4:34 AM GMT
कोरोना मरीजों में मिली नई बीमारी, पहली बार दिखे ऐसे लक्षण, डॉक्टर परेशान
X

मुंबई: देशभर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में रोजाना 15 हजार से अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इस महामारी की मार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र झेल रहा है। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार हजारों की संख्या को पार कर रहा है। इसी बीच मुंबई से कोरोना को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: कोरोना से घिरे राज ठाकरे: आवास पर मिले इतने संक्रमित, सब रह गए दंग

दरअसल मुंबई में कोरोना से संक्रमित युवाओं में कावासाकी नाम की बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं। यह चौंकाने वाली बात है कि भारत के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में कावासाकी बीमारी के लक्षण पहली बार मिले हैं। यहां पहला मामला पश्चिमी मुंबई से सामने आया है। एक तरफ कोरोना के लक्षणों के बारे में दुनियाभर के वैज्ञानिक पता लगा रहे हैं।

दुनिया के कई देशों में कोरोना से संक्रमित लोगों को में अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से वैज्ञानिकों को इस महामारी के सटीक लक्षण और रोकथाम के बारे में कुछ भी पता करने में असफलता ही हासिल हो रही है।

ये भी पढ़ें: दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ पार, आधे से ज्यादा केस सिर्फ 4 देशों में

किशोरी में मिले लक्षण

बता दें कि मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट 14 वर्षीय लड़की को तेज बुखार और शरीर पर चकत्ते जैसे निशान उभर आए। डॉक्टरों का कहना है कि ये लक्षण कावासाकी बीमारी से मिलते-जुलते हैं। किशोरी में ये लक्षण उभरने के बाद उसकी तबीयत और ख़राब होती चली गयी, जिसके बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा।

कई देशों में दिखे थे ऐसे लक्षण

बता दें कि ब्रिटेन के डॉक्टर ने भी पिछले महीने में इसी तरह के मामले आने की बात कही थी। इसके बाद वहां कि नेशनल हेल्थ सर्विस ने कहा था कि इस बीमारी में बुखार भी आता है। इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ होती है। साथ ही बच्चों की त्वचा पर चकत्ते दिखना, हाथों में सूजन होना, आंखों में लालिमा दिखना और गले में सूजन होना जैसे लक्षण दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP Board Result: मेधावियों की लॉटरी, सरकार बनाएगी सड़क, सपा देगी लैपटाॅप

इससे पहले अप्रैल में स्पेन, अमेरिका, इटली और चीन में कम उम्र के मरीजों में ऐसे लक्षण दिखे थे। इसके साथ ही अमेरिकी स्टडी में भी कहा गया था कि अमेरिका में लगभग 58 कोरोना संक्रमितों में संक्रमितों में कावासाकी के लक्षण उभरे थे।

ये भी पढ़ें: दवाइयों के नाम पर बड़ा खेल: ट्रक में छुपा रखा था ये, STF ने देखा तो उड़ गए होश

Ashiki

Ashiki

Next Story