×

2020 में भारत में क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक क्लिक में जानें

देश में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट-2019 के बाद एनआर सी और एनपीआर लाया जा सकता है। इससे देश में नागरिकता को लेकर कई बदलाव होने की उम्मीद है।

Aditya Mishra
Published on: 1 Jan 2020 8:50 AM GMT
2020 में भारत में क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक क्लिक में जानें
X

नई दिल्ली: आज 1 जनवरी 2020 है। इस साल देश में कई बड़ी घटनाएं होंगी। कुछ रक्षा क्षेत्र से। कुछ संस्कृतियों से तो कुछ राजनीति से तो कुछ धार्मिक। आइए जानते हैं कि साल 2020 में देश-दुनिया में क्या-क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

देश में लागू हो सकता एनआरसी और एनपीआर

देश में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट-2019 के बाद एनआर सी और एनपीआर लाया जा सकता है। इससे देश में नागरिकता को लेकर कई बदलाव होने की उम्मीद है। विरोध-प्रदर्शन और हिंसा होने की भी आशंका है। क्योंकि केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध काफी जोर-शोर से हो रहा है।

ये भी पढ़ें...वाहन चालकों को तगड़ा झटका! महंगा हुआ इतना ज्यादा पेट्रोल-डीजल, यहां देखें नए रेट

दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली का होगा विलय

अभी तक अलग-अलग केंद्र शासित रहे प्रदेश दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली को 26 जनवरी को एक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाएगा। इससे दोनों राज्यों के प्रशासन और संसाधनों की बचत होगी। दोनों प्रदेशों के बीच सिर्फ 35 किलोमीटर की दूरी है।

इसरो का सबसे बड़ा लॉन्च होगा चंद्रयान-3

इसरो साल 2020 में अपना चंद्रयान 3 लॉन्च करेगा। इसकी लागत चंद्रयान 2 से कम होगी. इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण सैटेलाइट्स इसरो लॉन्च करेगा जो देश और लोगों की मदद के लिए होंगे। इन उपग्रहों से मौसम, संचार, रक्षा, कृषि आदि में मदद मिलेगी।

बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ लगाएगी फेंसिंग

सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के प्रमुख वीके जौहरी ने कहा कि असम में भारत-बांग्लादेश जल सीमा पर अगले साल जुलाई तक 'स्मार्ट फेंसिंग' लगाने का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस साल क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ आने से इस परियोजना में 6 महीने की देरी हो गई।

ये भी पढ़ें...मेरठ SP के समर्थन में आईं उमा भारती, कहा: राहुल-प्रियंका कर रहे घिनौनी साजिश

सीआरपीएफ जवानों को 100 दिन की छुट्टी

गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा कि सीआरपीएफ जवानों ने देश के लिए बहुत बलिदान दिया है। इसलिए हम चाहते हैं कि वे अपने परिवार के साथ साल 100 दिन बिताएं। 100 दिन की छुट्टी के लिए सरकार ने कमेटी बना दी है। अगले बजट में इसका प्रावधान आएगा।

निर्भया के गुनहगारों को फांसी

निर्भया कांड के सभी दोषियों को साल 2020 में फांसी की सजा होगी। अभी इनकी क्यूरेटिव और दया याचिकाओं की प्रक्रिया चल रही है. इनकी फांसी को लेकर देश में कई बार प्रदर्शन भी हो चुके हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि इन्हें जल्द फांसी दी जाए।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होगा

अयोध्या में बरसों से चल रहा इंतजार खत्म होगा। 9 फरवरी के पहले केंद्र सरकार राम मंदिर ट्रस्ट का गठन करेगी। इसी साल 2 अप्रैल को रामनवमी पर मंदिर निर्माण शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें...कहां है सरयू जो अयोध्या से पहले घाघरा में मिलती है

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story