×

गडकरी ने यहां पर 3000 करोड़ रुपये की लागत से 13 प्रोजेक्ट्स की रखी नींव

मणिपुर में सड़कों का जाल बिछाया जायेगा। आने वाले समय में कई राष्ट्रीय राजमार्गों को 2 लेन और कई एनएच को 4 लेन किया जायेगा। जिससे यात्रियों और सामानों का आवागमन सुगम हो सके।

Newstrack
Published on: 17 Aug 2020 10:19 AM GMT
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की फ़ाइल फोटो
X

इंफाल: मणिपुर में सड़कों का जाल बिछाया जायेगा। आने वाले समय में कई राष्ट्रीय राजमार्गों को 2 लेन और कई एनएच को 4 लेन किया जायेगा। जिससे यात्रियों और सामानों का आवागमन सुगम हो सके।

ये बातें केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कही। वे आज मणिपुर में करीब 3000 करोड़ रुपये के 13 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि 316 किलोमीटर के इन परियोजनाओं के पूरा होने से इस लैंड लॉक और हिल लॉक राज्य की तस्वीर बदल जायेगी।

यहां आने वाले समय में 874.5 किमी के 7 राष्ट्रीय राजमार्गों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर 16623 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। गडकरी ने राज्य सरकार को नसीहत दी कि सड़क परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होना चाहिए।

निर्णय लेने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये रखा जाना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम रखना होगा। फास्ट ट्रैक डिसिजन मेकिंग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की फ़ाइल फोटो केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की फ़ाइल फोटो

यह भी पढ़ें: अभी-अभी विधायक की मौत: कोरोना ने ले ली जान, शोक में डूबी पार्टी

मणिुपर में सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का काम बहुत ही ढीला है: गडकरी

उन्होंने ये भी कहा कि मणिुपर में सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का काम बहुत ही ढीला है। इसमें तेजी लाये जाने की जरूरत है। राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सिस्टम में डंडे चलाइए और सड़क परियोजनाओं से संबंधित कामों में तेजी लाया जाना चाहिए।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही कई मौकों पर ये बात कह चुके हैं कि उत्तर पूर्वी राज्य देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन सकता है। मोदी सरकार पहले दिन से ही लगातार उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास के कार्यों में जुटी हुई है। रेलवे नेटवर्क को मजबूती देना हो या सड़कों का जाल बिछाना लगातार कई परियोजनाओं को कम्प्लीट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गौशाला में हो रही गायों की हत्या! कर्मचारी का Video वायरल, अधिकारी मौन

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की फ़ाइल फोटो केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की फ़ाइल फोटो

ये सड़क परियोजनाएं है:-

1. 4 लेन एनएच 37 में इम्फाल से जिरावन के बीच 220 किमी लंबी सड़क परियोजना लागत 5425 करोड़ रुपये।

2.लेन सड़क परियोजना कोहिमा से इंफाल के बीच 106.5 किलोमीटर है। इसकी लागत 2663 करोड़ रुपये है।

3. 4 लेन इंफाल से चौराहा चंदपुर, लंबाई 62 किमी, लागत 1566 करोड़ रुपये।

4. 2 लेन एनएच 202 में 215 किमी की सड़क परियोजना लागत 3180 करोड़ रुपये।

5. 2 लेन ओखरल से तडूवी के बीच 105 किमी लंबी सड़क परियोजना लागत 1400 करोड़ रुपये।

ह भी पढ़ें: Facebook से भाजपा की सांठगांठ: प्रियंका गांधी का आरोप, हेट स्पीच पर कही ये बात

Newstrack

Newstrack

Next Story