×

एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, उठाई ये बड़ी मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली में हुई जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। नीतीश कुमार 2022 तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Oct 2019 12:51 PM GMT
एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, उठाई ये बड़ी मांग
X

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली में हुई जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। नीतीश कुमार 2022 तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

नीतीश कुमार को 2016 में जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। 2016 में शरद यादव के पार्टी अध्यक्ष पद से हटने के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी की जिम्मेदारी ली थी।

यह भी पढ़ें…परमाणु हमले की धमकी: इमरान का दिमाग खराब, कई देशों का बन बैठा दुश्मन

गौरतलब है कि बिहार में साल 2020 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। नीतीश कुमार अभी से चुनाव तैयारियों में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें…सऊदी अरब ने भारत के साथ किया ये खास समझौता, रोने लगा पाकिस्तान

दिल्ली में भी बीजेपी-जेडीयू के बीच गठबंधन नहीं है। नीतीश कुमार की पूरी कोशिश होगी कि बिहार के वोटरों को कैसे साधें। इसके लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर रणनीति भी तैयार करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें…कश्मीर में खूनी खेल! आतंकियों ने 5 मजदूरों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भूना

दरअसल जेडीयू ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। झारखंड के बाद दिल्ली में भी एनडीए का नेतृत्व कर रही बीजेपी और जेडीयू की राहें अलग हो गई हैं।

यह भी पढ़ें…सावधान रहें: पूरा भारत अब इसकी चपेट में, सांस लेना हुआ दुश्वार

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पद लेने की मेरी कोई रुचि नहीं है। हम काम करना चाहते हैं। हमारी पार्टी बिहार के अलावा झारखंड, दिल्ली और उत्तर-पूर्व के राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। साथ ही उन्होंने पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की दिशा की काम करने पर बल दिया।

नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष दर्जा दिये जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पिछड़े राज्यों को आगे बढ़ाना है, तो पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा मिलना चाहिए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story