×

डोभाल की बड़ी बैठक: इन देशों से करेंगे वार्ता, समुद्री सुरक्षा पर होगी बात

भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच तीनपक्षीय वार्ता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (Ajit Doval) कोलंबो (Colombo) पहुंच चुके हैं। यह वार्ता समुद्री सुरक्षा को लेकर होनी है।

Shreya
Published on: 27 Nov 2020 12:05 PM GMT
डोभाल की बड़ी बैठक: इन देशों से करेंगे वार्ता, समुद्री सुरक्षा पर होगी बात
X
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल कोलंबो पहुंचे

नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor- NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच तीनपक्षीय वार्ता के लिए आज यानी शुक्रवार को कोलंबो (Colombo) पहुंचे हैं। यह वार्ता समुद्री सुरक्षा को लेकर होनी है। बता दें कि श्रीलंका में भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की यह चौथी बैठक आयोजित की जा रही है। इससे पहले साल 2014 में नई दिल्ली में बैठक हुई थी।

सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ने किया गर्मजोशी से स्वागत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (Ajit Doval) को कोलंबो पहुंचने पर कोलंबो में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि भारत-श्रीलंका-मालदीव के बीच समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर वार्ता के लिए NSA अजित डोभाल कोलंबो पहुंच गए हैं। सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सिल्वा शवेंद्र (Silva Shavendra) ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।



यह भी पढ़ें: तेजस्वी पर चिल्लाये नीतीश: भरी सभा में गिनाये एहसान, जमकर गरजे लालू परिवार पर

वार्ता में भारत और मालदीव का ये करेंगे नेतृत्व

वहीं श्रीलंका की सेना द्वारा बताया गया कि डोभाल और मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी वार्ता में अपने अपने देशों का नेतृत्व करेंगे। इनके अलावा बांग्लादेश, मॉरीशस और सेशेल्स के ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे। वहीं इससे पहले कल गुरुवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की तीनपक्षीय बैठक हिंद महासागर के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक प्रभावी मंच हैं।

यह भी पढ़ें: बस में जले यात्री: चिल्लाते रहे तड़प-तड़प कर, मौत का तांडव जयपुर-दिल्ली हाइवे पर

इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा, मंत्रालय ने दी जानकारी

मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजित डोभाल की इस साल श्रीलंका का यह दूसरा दौरान है। इससे पहले वो साल की शुरुआत में यानी जनवरी में श्रीलंका आए थे। उस दौरान डोभाल ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें: आम आदमी की बल्ले-बल्ले: अब नहीं होगी दिक्कत, सरकार ने दिया ये तोहफा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story