×

पाकिस्तान को राजनाथ की सख्त चेतावनी- बंद करो आतंकवाद, वरना हो जाओगे टुकड़े-टुकड़े

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकवाद का साथ देना नहीं छोड़ा तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता।

Aditya Mishra
Published on: 29 April 2023 3:16 PM GMT
पाकिस्तान को राजनाथ की सख्त चेतावनी- बंद करो आतंकवाद, वरना हो जाओगे टुकड़े-टुकड़े
X
राजनाथ सिंह की फ़ाइल फोटो

सूरत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकवाद का साथ देना नहीं छोड़ा तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने के भारत के फैसले को हजम नहीं कर पा रहा। वह इस मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र तक गया और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं, और सुरक्षित रहेंगे। भारत जाति या धर्म के आधार पर लोगों को विभाजित नहीं करता है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान नाकाम! भारत ने कर दिया ये हाल, जल्द होगा खात्मा

सरहद पर पहरा देते हुए शहीद हुए 122 सैनिकों की याद में रखे गए कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा, अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई भी घुसपैठ होती है तो हमारी सेना इसके लिए भी तैयार बैठी है। कोई भी घुसपैठिया भारत से जिंदा वापस नहीं लौटेगा।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने लोगों को सही सलाह दी है कि उन्हें लाइन ऑफ कंट्रोल पार नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमारी सेना तैयार है। अगर वो सीमापार कर यहां आते हैं तो वापस नहीं जा पाएंगे।

उधर इमरान खान ने मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को बोलते हुए कहा था कि पाकिस्तान के लोगों से आग्रह किया था कि वह एलओसी की ओर तब तक मार्च न करें, जबतक वह उनसे नहीं पूछते।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान के मूंह पर UN का जोरदार तमाचा, इस मांग पर कहा- भारत कहेगा तो…

आजादी के बाद से भारत में बढ़ी अल्पसंख्यकों की आबादी

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर से 370 हटाने के भारत के फैसले को पचा नहीं पा रहा है और वह गुमराह करने के लिए इस मसले को यूएन तक ले गया था।

भारत में अल्पसंख्यकों की आबादी आजादी के बाद बढ़ गई है जबकि पाकिस्तान में सिखों, बौद्धों और अन्य लोगों के खिलाफ अधिकारों का उल्लंघन होता रहता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को विभाजित करने की आवश्यकता नहीं है वह खुद टूट जाएगा। पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करना बंद कर देना चाहिए, अन्यथा उसे टूटने से कोई नहीं रोक सकता।

रक्षा मंत्री ने मारुति वीर जवान ट्रंप की तरफ से 122 शहीदों को परिजनों को ढाई लाख रुपए की सहायता राशि दी।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान-चीन में गांधी: भारत ही नहीं इन देशों में भी बापू बने सबकी पसंद

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story