×

भारतीय सेना का तगड़ा जवाब: पाकिस्तान में मचाई तबाही, कई सैनिक किए ढेर

भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को सबक सिखाया। सेना ने सीमा पार कीरनी इलाके में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया, तो वहीं दो सैनिक घायल हो गए हैं। इसके बाद सीमा पार से गोलाबारी बंद हो गई।

Newstrack
Published on: 24 Oct 2020 3:18 AM GMT
भारतीय सेना का तगड़ा जवाब: पाकिस्तान में मचाई तबाही, कई सैनिक किए ढेर
X
बीएसएफ के महानिरीक्षक ने बताया कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के शुक्रवार को सीमा पर भारी गोलाबारी की। जिसका हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

श्रीनगर: भारत के खिलाफ साजिश रचने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना आए दिन सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बना जा रहा है। पाकिस्तान सेनी की तरफ से भारी गोलाबारी की जा रही है और मोर्टार दागे जा रहे हैं।

नियंत्रण रेखा पर दो दिन बाद शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर कसबा और कीरनी सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तानी सेना की तरफ से सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर

भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को सबक सिखाया। सेना ने सीमा पार कीरनी इलाके में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया, तो वहीं दो सैनिक घायल हो गए हैं। इसके बाद सीमा पार से गोलाबारी बंद हो गई। इससे पहले भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान में तबाही मचाई थी।

ये भी पढ़ें...IPL इतिहास में चेन्नई की सबसे बड़ी हार, मुंबई ने पहली बार किया ये कमाल

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी। पहले पाकिस्तानी सेना ने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया उसके बाद मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराय। सीमा पार से कई स्थानों पर धुंआ उठता दिखाई दिया।

Indian Army

घरों और बंकरों में छिपकर बचाई जान

गोलाबारी शुरू होने के बाद लोगों ने भागकर घरों और बंकरों में छिपकर अपनी जान बचाई। सुरक्षित स्थानों पर इस दौरान जो लोग घरों के बाहर थे, उन्होंने घरों अथवा बंकरों में छिप गए। दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक गोलाबारी हुई। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को इन्हीं क्षेत्रों में गोलाबारी की थी।

ये भी पढ़ें...तेजस्वी और आक्रामक: 9 नवंबर को लालू की रिहाई और 10 को होगी नीतीश की विदाई

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और करीब साढे़ सात घंटे फायरिंग की। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध का काम शुरू होते ही पाकिस्तान सेना गोले दागने शुरू कर दिए। गुरुवार रात साढे़ 10 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 5 बजे तक गोलाबारी की और बीएसएफ की कोठा पोस्ट को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें...भयानक हादसा: गैस सिलेंडर में विस्फोट, उड़ गई छत, मची चीख पुकार

पाकिस्तान की तरफ से पहले मशीन गन से बीएसएफ की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। कुछ समय बाद मोर्टार के गोले बरसाने शुरू कर दिए। इस गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गोलाबारी का बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story