×

केंद्रीय मंत्री नाइक की ऐसी है हालत: CM सावंत ने दी जानकारी, राजनाथ जाएंगे मिलने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को फोन करके केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है। PM मोदी ने सावंत से कहा कि नाइक के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Shreya
Published on: 12 Jan 2021 5:11 AM GMT
केंद्रीय मंत्री नाइक की ऐसी है हालत: CM सावंत ने दी जानकारी, राजनाथ जाएंगे मिलने
X
केंद्रीय मंत्री नाइक की हालत स्थिर, सोमवार को हुए थे दुर्घटना के शिकार

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सोमवार को कर्नाटक में एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में उनकी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा उनके सहायक ने भी इस भीषण कार दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। इस बीच खबर आई है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल केंद्रीय मंत्री की हालत अब स्थिर है। यह जानकारी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी है।

अस्पताल मिलने पहुंचे प्रमोद सावंत

बता दें कि अंकोला में प्राथमिक इलाज के बाद श्रीपद नाइक को देर रात गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उनका हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सावंत ने यह जानकारी दी कि अब केंद्रीय मंत्री खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। बताते चलें कि आज श्रीपद नाइक की दो सर्जरी की जानी है।

यह भी पढ़ें: बर्ड फ्लू से महातबाही: 1500 पक्षियों की मौत, इस राज्य में बढ़ी दहशत, अलर्ट जारी

मोदी ने सावंत से की बात, मिलने जाएंगे राजनाथ सिंह

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को फोन करके केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है। PM मोदी ने सावंत से कहा कि नाइक के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। पीएम के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रमोद सावंत से बात की है। राजनाथ सिंह खुद आज श्रीपद नाइक का हाल चाल लेने के लिए गोवा जाएंगे। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी।



यह भी पढ़ें: Birthday Special: प्रियंका ऐसे बनीं 21वीं सदी की इंदिरा, जानें जिंदगी के अनछुए पल

सोमवार को हुआ था हादसा

आपको बताते चलें कि सोमवार को कर्नाटक के कन्नड़ जिले में श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट हो गया। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ अंकोला मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में नाइक घायल हो गए जबकि केंद्रीय मंत्री की पत्नी और पीए की मौत हो गई। नाइक को पहले अंकोला में प्राथमिक इलाज दिया गया और उसके बाद गोवा मेडिकल कॉलेज भर्ती करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने श्रीपद नाइक का जाना हाल, कहा- ईश्वर से प्रार्थना है जल्द स्वस्थ हों

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story