×

पीएम मोदी के प्रति देश के लोगों का भरोसा बरकरार, चीन के साथ विवाद के बाद सर्वे में खुलासा

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प के बाद देश में चीन विरोधी माहौल गरमाया हुआ है। भारतीय सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब...

Ashiki
Published on: 24 Jun 2020 2:51 AM GMT
पीएम मोदी के प्रति देश के लोगों का भरोसा बरकरार, चीन के साथ विवाद के बाद सर्वे में खुलासा
X

अंशुमान तिवारी

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प के बाद देश में चीन विरोधी माहौल गरमाया हुआ है। भारतीय सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। देश के अधिकांश लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र पूरी तरह सुरक्षित है। देश के 73 फ़ीसदी से अधिक लोगों का मानना है कि पीएम मोदी के रहते राष्ट्र की अस्मिता को आंच नहीं आएगी। यह खुलासा एजेंसी सी वोटर के सर्वे में हुआ है। हालांकि 60 फ़ीसदी लोग इस राय के भी हैं कि चीन के खिलाफ जितना बड़ा कदम उठाया जाना चाहिए था, वह अभी तक नहीं उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: करोड़ों का राशन घोटाला: दो आरोपी गिरफ्तार, आपूर्ति विभाग में मचा हड़कंप

एलएसी पर झड़प के बाद माहौल गरमाया

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के आक्रामक रुख से इन दिनों देश में माहौल गरमाया हुआ है। गत 15 जून को दोनों देशों के बीच हुई हिंसक झड़प में देश के एक कमांडिंग ऑफिसर सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में चीनी सेना के कमांडर और कई सैन्य कर्मियों के मारे जाने की भी खबर है। इसके बाद देश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है और कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी पर निशाना साधा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कोविड मौतों में अव्वल ये जिला: सबसे ज्यादा खतरे में खाकी, SI- हेड कांस्टेबल संक्रमित

पाकिस्तान से बड़ी समस्या चीन

इस बीच सी वोटर ने इस मुद्दे पर लोगों के बीच एक सर्वे किया है। एजेंसी ने 11000 से अधिक लोगों से बातचीत कर चीन से पैदा हुए विवाद पर उनकी राय जानी चाही। सर्वे में एक बड़ी बात यह निकलकर सामने आई 68 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत के लिए पाकिस्तान से बड़ी समस्या चीन है। सर्वे में लोगों से इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की गई कि क्या भारत ने चीन को सटीक जवाब दे दिया है? इसके जवाब में 39 फीसदी लोगों का मानना है कि केंद्र सरकार ने चीन को करारा जवाब दिया है। लेकिन 60 फीसदी लोग इस राय के हैं कि भारत को चीन के खिलाफ कुछ और बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी आया शक्तिशाली भूकंप: घरों से निकलकर भागे लोग, जारी सुनामी का अलर्ट

73 फीसदी लोगों को मोदी पर भरोसा

नेतृत्व के चेहरे के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं और चीन के साथ विवाद के बावजूद उनकी लोकप्रियता पर कोई आंच आती नहीं दिखती। सर्वे से पता चला है कि कि करीब 73 फीसदी लोगों की राय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है। मोदी के मुकाबले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सर्वे में काफी पिछड़े हुए दिखे। सिर्फ 14.4 फीसदी लोगों ने ही राहुल गांधी में भरोसा जताया। राजनीतिक दलों के संबंध में भी लोगों की राय जानने की कोशिश की गई। सर्वे के दौरान 73.6 फ़ीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को अपना मत देने की बात कही जबकि विपक्ष के समर्थन में सिर्फ 16.7 फीसदी लोगों की राय दिखी। नौ फीसदी लोगों का कहना था कि भारत और चीन के बीच भी विवाद को कोई भी नहीं समझा सकता।

ये भी पढ़ें: अखिलेश ने CM योगी को रोजगार के मुद्दे पर घेरा, सरकार से पूछे ये सवाल

बहुमत चीनी सामानों के बहिष्कार के पक्ष में

चीन के साथ पैदा हुए ताजा विवाद के देश में चीन में बने हुए सामानों का विरोध तेज होता जा रहा है। कई संगठनों की ओर से इसके लिए बाकायदा मुहिम तक शुरू कर दी गई है। सर्वे में भी इस बात की पुष्टि हुई कि लोग चीन निर्मित सामानों से दूरी बनाना चाहते हैं। सर्वे के दौरान 68 फ़ीसदी लोगों ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने की बात कही। 31 फीसदी लोगों की राय थी कि अभी आगे भी चीनी सामानों का प्रयोग जारी रहेगा। देश के लोगों का मूड जानने के लिए यह सर्वे किया गया है और इससे पता चलता है कि चीन के साथ विवाद के बाद भी पीएम मोदी के प्रति लोगों के भरोसे में कमी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: राशिफल 24 जून: संबंधों में आएगा दरार या इन राशियों को मिलेगा प्यार, जानें…

Ashiki

Ashiki

Next Story