×

Mann Ki Baat: यूपी के पौधरोपण अभियान को पीएम ने बताया जनजागरण का बड़ा उदाहरण

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अभियान की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा किया गया लेकिन उसे वहां के लोगों ने सफल बनाया।

Anant Shukla
Published on: 30 July 2023 11:41 AM GMT
Mann Ki Baat: यूपी के पौधरोपण अभियान को पीएम ने बताया जनजागरण का बड़ा उदाहरण
X
PM Modi praised the 30 crore 21 Lakh plantation drive carried out by the Yogi Adityanath government (Photo-Social Media)

Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 22 जुलाई को प्रदेश में हुए रिकॉर्ड 30.21 करोड़ पौधरोपण अभियान चलाया गाय ता। इस अभियान की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है। उन्होंने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पौधरोपण के इस अभियान को अभियान की चर्चा करते हुए इसे जनभागीदारी और जनजागरण का बड़ा उदाहरण बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अभियान की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा किया गया लेकिन उसे वहां के लोगों ने सफल बनाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पीएम मोदी द्वारा पौधरोपण अभियान की प्रशंसा किये जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से यहां पौधरोपण 'जन-आंदोलन' बन चुका है। हम सभी हरित उत्तर के ले प्रयासरत हैं। इसी क्रम में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पंच करोड़ पेड़ लगाने के लिए सरकार5 करोड़ पौधरोपण के लिए संकल्पित हैं।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने बीते 6 के अपने कार्यकाल के दौरान यूपी में करीब 136 करोड़ पौधरोपण किया है, जो कि पर्यावरण संरक्षण दृष्टि से महत्वपूर्म कदम है। वहीं सरकार का अगले पांच सालों में करीब 175 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है। जबकि इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसमें से 30.21 करोड़ पेड़ 22 जुलाई को रोपे गए। जबकि 5 करोड़ 15 अगस्त को रोपे जाएंगे। प्रदेश के शुष्क क्षेत्र बुंदेलखंड के सात जिलों में करीब पांच करोड़ पौधे रोपे गए हैं।

काशी में बढ़े पर्यटक, पीएम बोले- लाखों गरीबों को मिला रोजगार

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों में बढ़े तीर्थाटन के भाव को भी सराहा। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का जिक्र करते हुए कहा कि एक अब प्रति वर्ष काशी में करीब 10 करोड़ लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं। इसके अलावा मथुरा, अयोध्या में भी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे लाखों गरीब लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर मिल रहे हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story