×

आज फ्रांस के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, यूएई और बहरीन की भी करेंगे यात्रा

कश्मीर मुद्दे पर यूएई और बहरीन ने भी भारत का पक्ष लिया था। दोनों ही देश भारत के करीबी माने जाते हैं। बता दें, इस दौरे के दौरान यूएई पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित करने वाला है।

Manali Rastogi
Published on: 22 Aug 2019 4:00 AM GMT
आज फ्रांस के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, यूएई और बहरीन की भी करेंगे यात्रा
X
आज फ्रांस के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, यूएई और बहरीन की भी करेंगे यात्रा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। पीएम मोदी सबसे पहले फ्रांस जाएंगे। प्रधानमंत्री 22 अगस्त से फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बता दें, फ्रांस ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर खुलकर भारत का समर्थन किया है। यही नहीं, फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी भारत का पक्ष लिया था।

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा सवाल इस मंत्रिमंडल विस्तार में आखिर चली किसकी?

इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाक़ात करेंगे और रक्षा सहयोग, आण्विक ऊर्जा, समुद्री सहयोग और आतंकवाद रोधी उपाय पर वार्ता भी करेंगे। मालूम हो, भारत द्वारा करीब 60,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल विमानों की खरीद का सौदा पूरा हो गया है और इस सौदे के तहत जेट विमानों की पहली खेप इस साल भारत आने वाली है।

फ्रांस के बाद यूएई और बहरीन जाएंगे पीएम मोदी

फ्रांस के बाद पीएम मोदी यूएई और बहरीन के लिए रवाना होंगे। वह इन दोनों देशों के द्विपक्षीय दौरे पर जा रहे हैं। इसके बाद 25 अगस्त को वे समूह-7 (जी-7) शिखर सम्मेलन के लिए वापस फ्रांस के बियारिट्ज नगर लौटेंगे। वहां भारत को साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: INX Scam : जाने क्या है पी चिदंबरम पर चार्ज, जिस वजह से जाएंगे जेल

फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड चार्ल्स फिलिप से होगी मुलाक़ात

पीएम मोदी द्विपक्षीय दौरे के दौरान फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड चार्ल्स फिलिप से मुलाक़ात करने वाले हैं। पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। साथ में, इन देशों के साथ कई डील भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद को लेकर प्रियंका गांधी का बयान, गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

कश्मीर मुद्दे पर यूएई और बहरीन ने भी भारत का पक्ष लिया था। दोनों ही देश भारत के करीबी माने जाते हैं। बता दें, इस दौरे के दौरान यूएई पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित करने वाला है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story