×

PM मोदी ने लाॅकडाउन 4.0 का किया एलान, लागू होंगे नए नियम और शर्त

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने देश के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लॉकडाउन 4.0 की घोषणा की।

Dharmendra kumar
Published on: 12 May 2020 3:08 PM GMT
PM मोदी ने लाॅकडाउन 4.0 का किया एलान, लागू होंगे नए नियम और शर्त
X

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने देश के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लॉकडाउन 4.0 की घोषणा की। ये लॉकडाउन नए नियमों और शर्तों के साथ जारी होगा। पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के सुझाव के आधार पर लॉकडाउन 4.0 होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चौथे दौर के नियमों की जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान करते हुए कहा कि इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

यह भी पढ़ें...20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान, मिलेगा इन लोगों को फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें...मोदी ब्राण्ड गमछा: एक झलक ने दिखाई तरक्की की राह, पूरे देश से आ रही है मांग

GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत

उन्होंने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें...खाते में आए पैसे: इस योजना ने लॉक डाउन में दी बड़ी राहत, किसानों ने कहा धन्यवाद

पीएम मोदी ने कहा कि न सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story