×

मोदी का पुष्पक विमान: खतरनाक हथियारों से है लैस, जल्द आ रहा भारत

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नया विमान आ रहा है। ये नया वीवीआईपी बोइंग विमान 'एअर इंडिया वन' अगले हफ्ते ही राजधानी दिल्ली में लैंड करेगा। इस विमान पर अशोक चक्र के साथ भारत और इंडिया भी ​लिखा होगा।

Newstrack
Published on: 21 Aug 2020 10:57 AM GMT
मोदी का पुष्पक विमान: खतरनाक हथियारों से है लैस, जल्द आ रहा भारत
X
मोदी का पुष्पक विमान: खतरनाक हथियारों से है लैस, जल्द आ रहा भारत

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नया विमान आ रहा है। ये नया वीवीआईपी बोइंग विमान 'एअर इंडिया वन' अगले हफ्ते ही राजधानी दिल्ली में लैंड करेगा। केंद्र सरकार ने दो चौड़ी बॉडी वाले विशेषता से डिजाइन किये गये बोइंग 777-300 ER विमान ऑर्डर किये हैं। इन विमानों में से एक पीएम मोदी के लिए और दूसरा देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए है।

ये भी पढ़ें... जीना हुआ मुहाल: लोगों के घरों पर मौत का साया, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दोनों विमानों की साज-सजावट अमेरिका मेंभारत के पीएम मोदी वीवीआईपी एयरक्राफ्ट 'एअर इंडिया वन' अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा उपयोग किए जाने वाले 'एयरफोर्स वन' विमान की तर्ज पर तैयार किया गया है। भारत आ रहे इन दोनों विमानों की साज-सजावट अमेरिका में की जा रही है।

राजधानी दिल्ली में इनके आने के बाद एअर इंडिया वीवीआईपी बेड़े से 25 साल पुराने बोइंग 747 विमान हटा लिये जाएंगे। ये दोनों विमान भारतीय वायुसेना के पायलटों द्वारा चलाये जाएंगे।

ऐसे में एअर इंडिया, इंडियन एयरफोर्स, और सरकार के कुछ अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों का एक दल वीवीआईपी एयरक्राफ्ट 'एअर इंडिया वन' को भारत लाने के लिए अमेरिका गया हुआ है।

ये भी पढ़ें...औरैया सदर विधायक रमेश दिवाकरः न्याय नहीं मिला तो आ गए राजनीति में

खरीद पर करीब 8,458 करोड़ रुपये की लागत

आ रहे इस विमान की खासियत ये है कि एअर इंडिया वन एडवांस और सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है। ये विमान एक तरह से पूर्ण हवाई कमान केंद्र की तरह काम करते हैं जिनके अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो संचार को टैप या हैक नहीं किया जा सकता।

इसके साथ ही ये दोनों विमान एक तरह से मजबूत हवाई किले की तरह हैं। इनकी खरीद पर करीब 8,458 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इस विमान पर एअर इंडिया वन (जिसे AI-1 or AICOO1 भी कहा जाता है) का खास तरह का साइन होगा. इस साइन का अर्थ है कि विमान में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री सवार हैं।

pm modi

ये भी पढ़ें...कार पर बंपर ऑफर: ये कंपनियां दे रहीं भारी डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट

17 घंटे तक उड़ान

भारत के इस विमान पर अशोक चक्र के साथ भारत और इंडिया भी ​लिखा होगा।

इस विमान का अपना मिसाइल डिफेंस सिस्टम, सेल्फ प्रोटेक्शन सूट है जो दुश्मन देश के रडार फ्रेंक्वेंसी को जाम कर सकते हैं।

इस विमान के अंदर एक कॉन्फ्रेंस रूम, वीवीआईपी यात्रियों के लिए एक ​केबिन, एक मेडिकल सेंटर और साथ ही साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों, स्टाफ के लिए सीटें होंगी।

ये विमान एक बार ईंधन भराने के बाद लगातार 17 घंटे तक उड़ान भर सकेगा। अभी वीवीआई बेड़े में जो विमान हैं, वे केवल 10 घंटे तक ही लगातार उड़ान भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...आग की तरह फैला रिया का ये विडियो, हाथ थामे नज़र आ रहे महेश भट्ट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए@newstrackऔर ट्विटर पर फॉलो करने के लिए@newstrackmediaपर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story