×

बढ़ता जा रहा जामिया फायरिंग विवाद, अब पुलिस ने लिया इनको हिरासत में

सरेआम हुई फायरिंग के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू के छात्र पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें अब पुलिस हिरासत में ले लिया है।

Shreya
Published on: 31 Jan 2020 5:54 AM GMT
बढ़ता जा रहा जामिया फायरिंग विवाद, अब पुलिस ने लिया इनको हिरासत में
X
बढ़ता जा रहा जामिया फायरिंग विवाद, अब पुलिस ने लिया इनको हिरासत में

नई दिल्ली: सीएए और एनआरसी के खिलाफ मार्च के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने जामिया इलाके में सरेआम फायरिंग कर दी। सरेआम हुई फायरिंग के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू के छात्र पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें अब पुलिस हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन कर रहे छात्र आइटीओ मुख्या!लय पर बीती रात से ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ये छात्र जामिया इलाके में हुई फायरिंग के लिए पुलिस को जिम्मे वार ठहरा रहे थे।

घायल छात्र से मिलीं जामिया मिलिया की वाइस चांसलर

उधर फायरिंग में घायल हुए छात्र शदाब फार्रूख को देखने के लिए जामिया मिलिया इस्लायमिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नजमा अख्तशर कल रात एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंची थीं। फायरिंग में घायल हुआ छात्र जामिया का स्टूडेंट है।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापवाही का लगाया आरोप

हादसे में छात्र को गोली लगने के बाद प्रदर्शनकारी शाम से ही आइटीओ के पुराने दिल्लीि पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से ही ये फायरिंग हुई। पुलिस पर आरोप लगाते हुए छात्र बीती रात से ही विरोध कर रहे थे। मुख्यालय पर छात्रों की संख्याी भी काफी बढ़ गई थी। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: जामिया में फायरिंग पर जवाब नहीं दे पाएं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

प्रदर्शन करते हुए किया था रास्ता जाम

इससे पहले घटना से नाराज प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार शाम को आइटीओ स्थित पुलिस के पुराने मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। शाम करीब 6 बजे से ही छात्र पुलिस मुख्यालय के सामने जुटना शुरू हो गए थे। कुछ देर बाद रात करीब 11 बजे तक यहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। जिसने केंद्र सरकार, सीएए व एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी की, जो शुक्रवार सुबह तक चलती रही।

वाहन चालकों और छात्रों में हुई झड़प

यहां पर प्रदर्शनकारियों के बीच ओखला के पूर्व विधायक आसिफ भी पहुंच गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने लक्ष्मीनगर जाने वाला विकास मार्ग को जाम कर दिया। इससे आइटीओ चौक और विकास मार्ग पर कई वाहन जाम में फंस गए। यहीं नहीं गुस्साये प्रदर्शनकारी छात्र वाहनों के आगे लेट गए और रास्ता रोकने लगे। इस दौरान उनकी और वाहन चालकों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क के किनारे किया।

यह भी पढ़ें: बंद हुए बैंक: अब नहीं करा पाएंगे कोई काम, करना होगा इतने दिनों का इंतजार

क्या है पूरी घटना?

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में जामिया से राजघाट तक मार्च के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया है।

फायरिंग में जामिया का एक स्टूडेंट हुआ घायल

फायरिंग की घटना के दौरान पुलिस चंद कदमों की दूरी पर तैनात थी, जिसे तत्काल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायल छात्र का नाम शादाब, जो जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय स्टूडेंट नहीं है।। वहीं फायरिंग करने वाले शख्स का नाम गोपाल बताया जा रहा है। वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है और राम भक्त है।

यह भी पढ़ें: UP के नए DGP ये: CM ने लगाई मुहर, ओपी सिंह को इस अंदाज में दी जाएगी विदाई

जय श्रीराम का लगाया नारा और चला दी नारा

आरोप है कि पकड़ा गया युवक जय श्रीराम के नारे के साथ दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए खुलेआम पिस्तौल लहरा रहा था। उसने 18 सेकेण्ड तक पुलिस की मौजूदगी में पिस्तौल लहराया। उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

इलाके में फायरिंग के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। टि्वटर यूजर्स भी आपस में भिड़ गए। टि्वटर यूजर कपिल @kapsology ने लिखा, “संघी आतंकी।” अयाज अहमद कासमी @Ayaz_Ind ने लिखा, “गृह मंत्री की पुलिस क्या कर रही है? माहौल खराब हो रहा है।” गौरव तिवारी @methane69 ने लिखा, “पीछे जा रहा है! जरूर सावरकर का फैन होगा।” जय लिखते हैं, “आठ तारीख तक ऐसा ही होगा। दंगा भी हो सकता है। बीजेपी गिरी हुई पार्टी कुछ भी कर सकती है।”

https://www.facebook.com/newstrack/videos/624603345008125/

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: क्या इस बार कमाल दिखाएगी टीम किवी या फिर होगी सीरीज से क्लीन बोल्ड

Shreya

Shreya

Next Story