×

एक लड़की के मोबाइल में 2000 लड़कियों की फोटो, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

होटल शांगरी ला सामूहिक दुष्कर्म केस की जांच में हैरान करने वाली जानकारी निकलकर सामने आई है। पुलिस को गैंगरेप पीड़िता के मोबाइल फोन से लगभग दो हजार लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं।

Newstrack
Published on: 23 Sep 2020 9:51 AM GMT
एक लड़की के मोबाइल में 2000 लड़कियों की फोटो, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश
X
इस पर जब वह वहां पहुंची तो मनोज के साथ चार अन्य व्यक्ति और एक महिला भी मौजूद थी। इन लोगों ने उसे जबर्दस्ती शराब पिलाई, इस के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया।

नई दिल्ली: होटल शांगरी ला सामूहिक दुष्कर्म केस की जांच में हैरान करने वाली जानकारी निकलकर सामने आई है। पुलिस को गैंगरेप पीड़िता के मोबाइल फोन से लगभग दो हजार लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं।

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि आखिर ये लड़कियां कौन हैं, इनकी फोटो पीड़िता के मोबाइल में कैसे आई। कही सेक्स रैकेट जैसी कोई बात तो नहीं है। सभी एंगल से जांच चल रही है।

यहां बता दें कि 18 सितंबर को पांच सितारा होटल में असम की रहने वाली 27 वर्षीय युवती के साथ पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में एक महिला भी आरोपित है, जिस पर पीड़िता से मारपीट करने और आरोपितों की सहायता करने का आरोप है।

Gangrape. गैंगरेप की प्रतीकात्मक फोटो(सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…कोरोना के खिलाफ जंग में हथियार बनेगा ‘गंगाजल’, बीएचयू के वैज्ञानिकों की बड़ी तैयारी

क्या है ये पूरा मामला

जांच में पता चला है कि गैंगरेप का मुख्य आरोपित मनोज शर्मा पहले पीडब्ल्यूडी व सीपीडब्ल्यूडी का ठेकेदार था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनोज ने ऋण दिलाने के नाम पर उसे होटल होटल शांगरी ला में मिलने के लिए बुलाया था।

इस पर जब वह वहां पहुंची तो मनोज के साथ चार अन्य व्यक्ति और एक महिला भी मौजूद थी। इन लोगों ने उसे जबर्दस्ती शराब पिलाई, इस के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया।

जांच में ये भी पता चला है कि मनोज के कई मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। वह अब कई सालों से मंत्रालय में फंसे लोगों के काम करवाता है।

उसी ने किसी बड़े काम के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के दो व्यवसायी बुलाए थे। उन्होंने मेक-माई-ट्रिप के जरिये 18 सितंबर को होटल शांगरी ला में कमरा बुक कराया था।

वहां रात में मनोज अनुष्का, जगदीप ¨सह व संजय कुमार को भी उनसे मिलवाने के लिए बुलाया था। मनोज शेख सराय, मालवीय नगर का रहने वाला है। पीडि़त युवती पिछले साल दिसंबर से मनोज के संपर्क में थी।

कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की मदद करने वाली युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार की रात दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। युवती का नाम अनुष्का है। सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Arrest जेल की फोटो(सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…भारत-चीन के बीच समझौता! LAC पर सैनिकों की तैनाती पर रोक, सुधरेंगे हालात

दो आरोपित की पुलिस कर रही तलाश

अब आंध्र प्रदेश के रहने वाले दो आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आंध्रप्रदेश के बड़े व्यवसायी हैं। गिरफ्तार की गई 33 वर्षीय युवती अनुष्का पंजाब के पटियाला की रहने वाली है।

वह अविवाहित है। ट्रेवल व टूरिज्म मैनेजमेंट में उसने एमए किया है और हौजखास स्थित एक इंस्टीट्यूट से जर्मन लैंग्वेज का कोर्स कर रही है। करीब एक साल से वह दिल्ली में रह रही है।

अभी तक की जांच के दौरान पीड़िता के मोबाइल से तस्वीरें मिलने के बाद पुलिस इस मामले को भी संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इतनी अधिक संख्या में लड़कियों की तस्वीरें वह अपने मोबाइल में क्यों रखती थी। वहीं जांच में पता चला है कि इस मामले में मुख्य आरोपित मनोज शर्मा पहले पीडब्ल्यूडी व सीपीडब्ल्यूडी का ठेकेदार था।

पुलिस को शक है कि कही ऐसा तो नहीं पीड़िता सेक्स रैकेट में लिप्त हो तभी उसके पास इतनी अधिक लड़कियों की फोटो हो सकती है फिलहाल जांच जारी है।

यह भी पढ़ें…भारत ने नेपाल की अक्ल लगाई ठिकाने, गलती करने के बाद अब पछतावे का कर रहा दिखावा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story