×

शरजील की तलाश हुई तेज, पुलिस कर रही जगह-जगह छापेमारी

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र शरजील इमाम अब तक फरार है। जेएनयू छात्र शरजिल इमाम के भारत के टुकड़े-टुकड़े वाले बयान के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है।

Shreya
Published on: 28 Jan 2020 4:13 AM GMT
शरजील की तलाश हुई तेज, पुलिस कर रही जगह-जगह छापेमारी
X
शरजील की तलाश हुई तेज, पुलिस कर रही जगह-जगह छापेमारी

नई दिल्ली: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र शरजील इमाम अब तक फरार है। जेएनयू छात्र शरजिल इमाम के भारत के टुकड़े-टुकड़े वाले बयान के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली, मुंबई और पटना में छापेमारी कर रही है। क्राइम ब्रांच ने शरजील इमाम की तलाश के लिए पांच टीमें लगाई हैं। इमाम के खिलाफ देश विरोधी बयानों के लिए छह राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा पुलिस ने शरजील के पैतृक घर पर छापा मारकर उसके छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक अन्‍य शख्‍स को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने पैतृक घर पर की छापेमारी

इसी कड़ी में पुलिस ने उसकी गिरफ्तार के लिए बिहार में उसके पैतृक घर पर छापेमारी की। सोमवार को मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने भी शरजील के खिलाफ केस दर्ज किया है। यही नहीं बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम पुलिस भी शरजील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: पद्मश्री पर बवाल: अदनान ने गाना गाकर ट्रोल्स को दिया जवाब

JNU छात्रों ने शरजील के समर्थन में निकाला मार्च

इस बीच JNU में शरजील के पक्ष में नारेबाजी की गई। केवल JNU में ही नहीं, जामिया में भी स्टूडेंट्स ने शरजील के समर्थन में मार्च निकाला। शरजील के समर्थन में सड़कों पर उतरे छात्रों ने इमाम को पीड़ित बताकर सरकार को घेरा। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और कहा, शरजील इमाम जिंदाबाद। शरजील तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं।

जेएनयू के प्रॉक्टर ने भी जारी किया समन

इस बीच जेएनयू के प्रॉक्टर ने भी शरजील इमाम को समन जारी किया है। शरजील इमाम पर राजद्रोह का केस दर्ज किए जाने को लेकर JNU प्रशासन ने इमाम के देश विरोधी भाषण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। शरजील को इस पर 3 फरवरी तक रिपोर्ट देनी होगी।

यह भी पढ़ें: इन बर्तनों में बनाते हैं खाना और नहीं आता इस्तेमाल करना तो हो सकता है जानलेवा

शरजील को चार राज्यों की पुलिस तलाश रही

बता दें कि जेएनयू छात्र शरजील इमाम के विवादित वीडियो के बाद से ही राजनीति गरमाई हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही शरजील की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और जगह-जगह छापेमारी कर रही है। शरजील को चार राज्यों की पुलिस तलाश रही है।

क्या दिया था बयान?

आपको बता दें कि शरजील ने अपने बयान में कहा था कि हमारे पास पांच लाख लोग हों संगठित तो हम असम या नार्थ-ईस्ट से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थाई नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा। जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

अलीगढ़ में किया था प्रदर्शन को संबोधित

शरजील के एक के बाद एक नए वीडियो सामने आ रहे हैं। शरजील का जो पहले वाला वीडियो वायरल हुआ था वो अलीगढ़ का है। वीडियो में शरजील ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों के सीएए के खिलाफ सैयद बाबे इलाके में चल रहे प्रदर्शन को संबोधित किया था।

यह भी पढ़ें: ऑफिस में होने लगे आपके साथ भी ये सब तो जानिए कैसे करें खुद को हैंडल, TIPS

Shreya

Shreya

Next Story