×

कंगना से भिड़ी दादी: दिया ऐसा करारा जवाब, अब छा गईं सोशल मीडिया पर

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध में पंजाब की बूढ़ी महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। इनमें से एक हैं मोहिंदर, जिन्होंने कंगना के आरोपों का करारा जवाब दिया है। 

Shreya
Published on: 2 Dec 2020 7:56 AM GMT
कंगना से भिड़ी दादी: दिया ऐसा करारा जवाब, अब छा गईं सोशल मीडिया पर
X

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर अभी भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान भीषण ठंड में भी सड़कों पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वो यहां से नहीं हटेंगे। इस आंदोलन में बड़ी तादाद में पंजाब और हरियाणा के किसान शामिल हैं। यहां तक कि इसमें पंजाब के युवा और बूढ़ी महिलाएं भी अपना साथ दे रही हैं। वहीं इनमें से ही दो दादी ऐसी हैं जो मीडिया समेत आम लोगों का अपनी ओर ध्यान खींच रही हैं। इनके नाम हैं - मोहिंदर कौर और जांगिड़ कौर। दोनों की ही उम्र 80 साल से ऊपर है।

दादी ने कंगना को दिया करारा जवाब

जहां मोहिंदर कौर भठिंडा जिले की रहने वाली हैं तो वहीं जांगिड़ कौर बरनाला की निवासी हैं। इस उम्र में भी दोनों ही महिलाएं जोर सोर से किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी हैं। लोग इनके जोश को देख हैरान हैं। बता दें कि दोनों ही महिलाएं सितंबर महीने से ही कृषि कानून के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में हिस्सा ले रही हैं। वहीं हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मोहिंदर कौर की तस्वीर को ट्वीट करते हुए उनकी तुलना सीएए प्रोटेस्ट में शामिल 82 साल की बूढ़ी महिला बिल्किस बानो से करते हुए तंज कसा था। हालांकि बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

यह भी पढ़ें: उद्धव-योगी में जंग: बोले कहां राजा भोज और कहां गंगू तेली, दम है तो करके दिखाएं

Mohinder Kaur

कंगना ने क्या कहा था अपने ट्वीट में?

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ये वहीं दादी हैं, जिन्होंने टाइम मैगजीन में सबसे शक्तिशाली भारतीय लोगों की सूची में जगह बनाई थी। पाकिस्तानी पत्रिकाओं ने भारत के अंतरराष्ट्रीय पीआर को शर्मनाक तरीके से अपहृत किया है। हमें हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोलने के लिए अपने लोगों की जरूरत है। वहीं कंगना के इस ट्वीट का जवाब देते हुए मोहिंदर कौर ने कहा कि हमारा परिवार 12 एकड़ जमीन का मालिक है। हमारे पास पर्याप्त पैसा है। मैं पैसों के लिए प्रदर्शन में क्यों शामिल होऊंगी।

यह भी पढ़ें: बंगाल में यूपी फॉर्मूला: क्या हिट होगा भाजपा के लिए, चलेगा शाह का जादू

दिल्ली जाने के लिए हूं उत्सुक

उन्होंने कहा कि हम दान भी करते हैं। बता दें कि मोहिंदर कौर सितंबर में बादल गांव में हुए एक विरोध प्रदर्शन में अपने पति लभ सिंह के साथ शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि अब मैं दिल्ली जाने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने बताया कि वह दशकों से खेती कर रही हैं। वो अभी भी घर पर उगाई जाने वाली सब्जियों और फलों का ख्याल रखती हैं। उन्होंने कहा कि मैं खेती के खिलाफ इस कानून का विरोध करने के लिए जा रही हूं।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि करीब एक महीने पहले इस कानून का विरोध करने के लिए वो संगत गांव के एक पेट्रोल पंप पर गई थीं, जहां पर किसी ने उनकी फोटो खींच ली थी, जो अब किसान आंदोलन के समय वायरल हो गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वाले BJP नेता: खुलेआम फैला रहे महामारी, हजारों लोग बनेंगे इसका कारण

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story