×

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या: पार्टी में मचा हड़कंप, जांच शुरू

कांग्रेस के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच में जुट गयी है।

Shivani Awasthi
Published on: 18 Feb 2020 3:33 AM GMT
कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या: पार्टी में मचा हड़कंप, जांच शुरू
X

बठिंडा: बड़ी खबर कांग्रेस से जुडी हुई है। दरअसल, कांग्रेस के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच में जुट गयी है। बता दें कि घटना पंजाब की है। पुलिस कांग्रेस नेता की हत्या के कारणों की जाच कर रही है।

बठिंडा में स्थानीय कांग्रेस नेता तरुण पाल सिंह की हत्या:

पंजाब के बठिंडा में सोमवार को एक कांग्रेस नेता की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता की गोली मार कर हत्या की गयी है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम तब दिया गया जब कांग्रेस नेता एक क्रिकेट मैच में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार पर निशाना साधने के चक्कर में बुरे फंसे राहुल, मनमोहन को बता दिया…

क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मारी गयी गोली:

दरअसल, बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित इमनागोर गांव में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। इसी दौरान वहां फायरिंग हो गयी। जिस नेता की गोली लगने से मौत हुई है, उसकी पहचान कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता तरुण पाल सिंह के तौर पर की गयी है। घटना के बाद गाँव में सनसनी फ़ैल गयी। 35 वर्षीय तरुण पाल सिंह ने ही गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया था और सोमवार को उसका आखिरी दिन था।

ये भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों का तीसरा डेथ वांरट जारी: इस दिन दी जाएगी फांसी

पुरानी रंजिश के कारण चचेरे भाई पर हत्या का आरोप:

जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी, और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते तरुण के चचेरे भाई ने फायरिंग की है। हालाँकि पुलिस मामले की पूरी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: खुलासा: चीन की इस लैब से फैला कोरोना वायरस, कर रहा था ये खतरनाक काम

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story