×

रघुवंश बाबू को अंतिम विदाई: आज होगा अंतिम संस्कार, वैशाली पहुंचा पार्थिव शरीर

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन रविवार को हुआ था। आज उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Shreya
Published on: 14 Sep 2020 7:50 AM GMT
रघुवंश बाबू को अंतिम विदाई: आज होगा अंतिम संस्कार, वैशाली पहुंचा पार्थिव शरीर
X
रघुवंश बाबू को अंतिम विदाई: आज होगा अंतिम संस्कार, वैशाली पहुंचा पार्थिव शरीर

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन रविवार को हुआ था। आज उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह पटना स्थित कौटिल्य नगर से वैशाली स्थित उनके पैतृक गांव पानापुर पहेमी के लिए रवाना हुआ था।

यह भी पढ़ें: कंगना ने कहा: मुंबई कभी मां का आँचल थी, आज वो दिन है कि ‘जान बची तो लाखों पाए’

रविवार को रघुवंश बाबू ने ली अंतिम सांस

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। वो बीते दिनों कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके चलते वो काफी कमजोर हो चुके थे। उन्हें 4 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। वे बीते चार दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर चल रहे थे। रविवार को उन्होंने अंतिम सांसें लीं। केंद्रीय मंत्री का शव रविवार शाम 4 बजे एम्स से नई दिल्ली एयरपोर्ट ले जाया गया। फिर यहां से शाम साढ़े पांच बजे इंडिगो की फ्लाइट से पटना ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: चीन ने की पीएम मोदी समेत दस हजार लोगों की जासूसी, यहां देखें सभी के नाम

raghuvanshprasad निधन से दो दिन पहले दिया RJD से इस्तीफा (फोटो- सोशल मीडिया)

निधन से दो दिन पहले दिया RJD से इस्तीफा

उसके बाद पटना एयरपोर्ट से कौटिल्य नगर ले जाया जाएगा। कौटिल्य नगर में ही रात्रि ठहराव का कार्यक्रम है। वहीं रघुवंश प्रसाद सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। बता दें कि हाल ही में रघुवंश बाबू ने RJD से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि वो नीतीश की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं रघुवंश प्रसाद सिंह के परिजनों ने आरजेडी नेताओं को श्रद्धांजलि देने से रोक दिया था।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस: सामने आया बहन का इमोशनल विडियो, शरीर छोड़े 90 दिन हो चुके..

Raghuvansh Prasad लालू के करीबी थे रघुवंश (फोटो- सोशल मीडिया)

लालू के करीबी थे केंद्रीय मंत्री

रघुवंश प्रसाद का जन्म छह जून को वैशाली के शाहपुर में हुआ था। उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से मैथमेटिक्स में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त की हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में उपाध्यक्ष के पद पर थे। वे साल 1977 से लगातार राजनीति में सक्रिय रहे। उन्हें लालू का बेहद करीबी माना जाता था। हालांकि निधन के दो दिन पहले ही उन्हें लालू की पार्टी यानी आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि इसे लालू ने नामंजूर कर दिया था।

यह भी पढ़ें: एक्शन में हरदोई SP: जातिगत भावना त्याग करे जनता की सेवा, दी ये सख्त हिदायत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story