×

आ गई बारिश: कई राज्यों में बदला मौसम, लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान

गुरूवार को देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ओडिशा पंहुच गया है, जिसके चलते कई राज्यों के तमाम हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने से मलकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति और गंजाम सहित कई जिलों में दिन में बारिश हुई।

Vidushi Mishra
Published on: 11 Jun 2020 1:27 PM GMT
आ गई बारिश: कई राज्यों में बदला मौसम, लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान
X

नई दिल्ली : गुरूवार को देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ओडिशा पंहुच गया है, जिसके चलते कई राज्यों के तमाम हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने से मलकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति और गंजाम सहित कई जिलों में दिन में बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण उमस वाली गर्मी से राहत मिली और साथ ही किसानों के चेहरों पर बारिश देख कर खुशी छा गई। अब इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी मानसून ने अपने कदम रख दिए हैं।

ये भी पढ़ें... 68 आतंकियों की मौत: बड़े-बड़े सरगना का भी हुआ ये हाल, खत्म हुई इनकी फौज

मौसम विज्ञान भुवनेश्वर के डायरेक्टर एच आर बिस्वास ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। मानसून अब तक राज्य के कई दक्षिणी जिलों में छा गया है।

डायरेक्टर बिस्वास ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से काफी हद तक मदद मिल रही है।

ये भी पढ़े्ं...दबंग IPS बेटी: पिता थे कंडक्टर, आज डर के मारे कांपते हैं अपराधी

ओडिशा को एक सप्ताह में कवर

साथ ही मौसम विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे ओडिशा को एक सप्ताह में कवर कर सकता है।

ऐसे में मौसम विभाग के केंद्र ने कहा है कि ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में कम दबाव के प्रभाव से मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटे से ओडिशा के कई हिस्सों में मॉनसून-पूर्व वर्षा हो रही थी। ज्यादातर दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में, जिनमें गंजाम, कोरापुट, गजपति, रायगढ़ा, कंधमाल, खुर्दा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर और बालासोर जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल ओडिशा सहित मध्य भारत में सामान्य मानसून अपेक्षित है।

ये भी पढ़े्ं...कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: सरकार की इस योजना से मिलेगी राहत, तुरंत चेक करें

मौसम की स्थिति अलग-अलग

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देशभर के लिए अगले पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रहने के आसार हैं।

जैसा की कहीं मौसम साफ़ रहेगा तो कहीं भीषण गर्मी और कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है। दक्षिण भारत में मॉनसून पहुंचने के कारण बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरूवार को दक्षिण पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी और यहां के राज्य के कुछ तटवर्ती हिस्सों में बारिश हुई। इसके साथ मौसम विभाग ने यहां अगले 48 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़े्ं...सेना पर गोलाबारी: गद्दार पाकिस्तान ने की घिनौनी हरकत, भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story