×

Rajasthan Budget 2021: कृषि पर अलग बजट होगा पेश, कोविड पैकेज का एलान

राजस्थान सरकार ने भी इस बार पेपरलेस बजट पेश किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह तीसरी बार बजट पेश किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में स्पेशल कोविड पैकेज का ऐलान किया है।

SK Gautam
Published on: 24 Feb 2021 6:26 AM GMT
Rajasthan Budget 2021: कृषि पर अलग बजट होगा पेश, कोविड पैकेज का एलान
X
राजस्थान: पत्रकारों की पेंशन और मेडिक्लेम की राशि में इजाफा

राजस्थान: उत्तर प्रदेश सरकार और बिहार सरकार का वार्षिक बजट पेश होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य का बजट पेश किया। राजस्थान सरकार ने भी इस बार पेपरलेस बजट पेश किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह तीसरी बार बजट पेश किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में स्पेशल कोविड पैकेज का ऐलान किया है। इस बजट में कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए राहत फैसला किया गया हैं जिसमें लोगों को आर्थिक मदद की जाएगी।

Rajasthan Budget 2021 LIVE UPDATE....

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र का भी विकास

अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में 25 जिला मुख्यालयों में नर्सिंग महाविद्यालयों को खोला जाएगा। इसके अलावा कई जिलों में जिला हॉस्पिटल बनाने और कुछ के अपग्रेडेशन का ऐलान किया गया। अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में महात्मा गांधी के नाम पर बनाए गए शांति कोष को बढ़ाया जाएगा।

मूक-बधिरों के लिए दो नए विश्वविद्यालय

अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में मूक-बधिरों के लिए दो नए विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा जयपुर में 50 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सेंटर की स्थापना होगी, साथ ही राजस्थान राज्य आयुष अनुसंधान केंद्र की स्थापना होगी।

ये भी देखें: सोने का भाव हुआ इतना: खरीदने से पहले जरूर देखें ये, चाँदी की भी कीमत में बदलाव

जयपुर में टेक्वनोलॉजी सेंटर

जयपुर में टेक्वनोलॉजी सेंटर बनाया जाएगा, जहां पर आधुनिक तकनीक की शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा नासा की मदद से राज्य के बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में गुर सिखाए जाएंगे।

यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई की सेवा

अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि आयुष सेंटर्स को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में बनाया जाएगा। उदयपुर में योग के लिए कॉलेज खोले जाएंगे। अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में सभी राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और सेटटॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। राज्य की सभी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई दिया जाएगा।

ये भी देखें: इब्न बतूता: एक अनोखा यात्री, जिसने अपने कदमों से नाप दी आधी दुनिया

अशोक गहलोत सरकार का इस कार्यकाल का ये तीसरा बजट है, जो पेपरलेस है। सभी विधायकों और अन्य सदस्यों को इस बार बजट भाषण और बजट से जुड़ी सभी सॉफ्ट कॉपी दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु जैसे राज्यों ने अपना बजट पेश किया है।

प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा

इस वार्षिक बजट मेन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोजगार के लिए 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने की बात कही, राज्य में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की जाएगी।

अशोक गहलोत ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को नए तरीके से संवारने और उसे विश्वस्तरीय बनाने का ऐलान किया है। राजस्थान सरकार अगले साल से यूनिवर्सिल हेल्थ कवरेज लागू की जाएगी, राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलेगी।

ये भी देखें: डे-नाइट टेस्ट: सफेद बॉल दिखती है बेहतर, फिर पिंक बॉल से क्यों खेला जाता है मैच

गहलोत सरकार कार्यकाल का ये तीसरा बजट

अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में 25 जिला मुख्यालयों में नर्सिंग महाविद्यालयों को खोला जाएगा। इसके अलावा कई जिलों में जिला हॉस्पिटल बनाने और कुछ के अपग्रेडेशन का ऐलान किया गया।

अशोक गहलोत सरकार का इस कार्यकाल का ये तीसरा बजट है, जो पेपरलेस है। सभी विधायकों और अन्य सदस्यों को इस बार बजट भाषण और बजट से जुड़ी सभी सॉफ्ट कॉपी दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु जैसे राज्यों ने अपना बजट पेश किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story